सीएम ने कांग्रेस की हार को स्वीकार कर लिया है : बिंदल

शिमला, ब्यूरो सुभाष शर्मा 08/05/2024

Advertisement

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 राजीव बिन्दल ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने अपने बयान के माध्यम से कांग्रेस की हार को स्वीकार कर लिया है। उनका यह कथन कि यदि सारे उपचुनाव भी भाजपा जीतती है तो भी कांग्रेस की सरकार स्थिर है, यह कांग्रेस की हार को स्पष्ट दर्शाता है। डेढ़ वर्ष की कांग्रेस सरकार में कांगे्रेस के अंदर जो राजनैतिक मारामारी चल रही है, वह मारामारी अब मुख्यमंत्री कार्यालय तक पहुंच गई है और मुख्यमंत्री का कार्यालय कुश्ती का अखाड़ा बन गया है। आज तक के सचिवालय के इतिहास में किसी मुख्यमंत्री का कार्यालय खुलेआम घसुन-मुक्का का दर्शक नहीं बना, जो आज सुखविन्द्र जी का कार्यालय बना है। यह स्थिति फिर इस बात को साबित करती है कि कांग्रेस पार्टी चारों लोकसभा और सभी विधानसभाओं के उपचुनाव हारने वाली है।
डाॅ0 बिन्दल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में चुनाव प्रचार पिछले एक महीने से जोरों पर है परन्तु कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस की प्रदेश सरकार यह नहीं बता पाई कि हिमाचल की जनता के हित में अभी तक क्या किया और कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय घोषणा पत्र में अल्पसख्ंयक तुष्टीकरण व एस0सी0, एस0टी0, ओ0बी0सी0 का आरक्षण कम करके अल्पसंख्यकों को देने की योजना कांग्रेस की है। इस अल्पसंख्यक आरक्षण को कांग्रेस शासित राज्यों ने लागू किया है और भाजपा का यह आरोप है कि हिमाचल प्रदेश भी इस एस0सी0, एस0टी0, ओ0बी0सी0 के आरक्षण को कम करके अल्पसंख्यक आरक्षण लगाने की तैयारी कर रहा है क्योंकि मुख्यमंत्री ने स्वयं 2022 का चुनाव जीतने के बाद 97 प्रतिशत हिन्दु आबादी वाले प्रदेश में हिन्दुओं को हराने पर गौरव महसूस किया था।
डाॅ0 बिन्दल ने कहा कि देश के पास प्रधानमंत्री के नाते नरेन्द्र भाई मोदी का कोई विकल्प नहीं है। देश और प्रदेश की जनता इस बात को बखूबी जानती है और खुलकर नरेन्द्र भाई मोदी को देश का तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए वोट करेगी। कांग्रेस देश में अस्थिरता पैदा करना चाहती है और मोदी जी देश के 140 करोड़ लोगों को साथ में लेकर देश को मजबूत करने में लगे हैं।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या हिमाचल की सरकार अपने कार्यकाल के 5 साल पूरे करेगी

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000