हिमाचल के 37 दवा उद्योगों में बनीं 44 दवाएं जांच में फेल, देश भर में 157 दवाएं निकली सबस्टैंडर्ड – भारत केसरी टीवी

हिमाचल के 37 दवा उद्योगों में बनीं 44 दवाएं जांच में फेल, देश भर में 157 दवाएं निकली सबस्टैंडर्ड

[मदन शर्मा]

Advertisement

हाई ब्लड प्रेशर, मधुमेह से लेकर गैस्ट्रिक रोगों की दवाओं के साथ चार सिरप भी शामिल, एक दवा निकली नकली

Advertisement

देश की फार्मा हब के रूप में पहचान रखने वाले हिमाचल प्रदेश के दवा उद्योगों पर एक बार फिर गुणवत्ता को लेकर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं। केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) की ओर से जारी मई 2026 के ड्रग अलर्ट में प्रदेश के 37 दवा उद्योगों में निर्मित 44 दवाएं और चिकित्सा उत्पाद गुणवत्ता जांच में फेल पाए गए हैं। चिंताजनक बात यह है कि इनमें उच्च रक्तचाप, हृदय रोग, कोलेस्ट्रॉल, मधुमेह, संक्रमण, गैस्ट्रिक रोग, दर्द एवं सूजन जैसी आम और गंभीर बीमारियों के उपचार में इस्तेमाल होने वाली दवाएं भी शामिल हैं। इतना ही नहीं चार सिरप, चार मिसब्रांडेड उत्पाद तथा एक एंटीबायोटिक दवा को स्प्यूरियस (नकली) घोषित किया गया है। प्रदेश में निर्मित फेल दवाओं की संख्या देश में सबसे अधिक दर्ज की गई है। ड्रग अलर्ट के अनुसार देशभर में विभिन्न राज्यों में निर्मित कुल 157 दवा एवं चिकित्सा उत्पाद निर्धारित गुणवत्ता मानकों पर खरे नहीं उतरे। इनमें 111 उत्पाद राज्य स्तरीय औषधि परीक्षण प्रयोगशालाओं और 46 उत्पाद सीडीएससीओ की केंद्रीय एवं क्षेत्रीय प्रयोगशालाओं की जांच में सब-स्टैंडर्ड पाए गए। हिमाचल प्रदेश में निर्मित 44 उत्पाद भी इसी सूची में शामिल हैं।

ये उत्पाद बद्दी, बरोटीवाला, नालागढ़, झाड़माजरी, कालाअंब, पांवटा साहिब, परवाणू और ऊना स्थित दवा उद्योगों में तैयार किए गए थे। जांच में फेल हुई दवाओं में आयरन सुक्रोज इंजेक्शन, रेबेप्राजोल इंजेक्शन, डाइक्लोफेनाक इंजेक्शन, ओन्डेनसेट्रॉन इंजेक्शन, ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन,

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000