नरेंद्र मोदी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाने का लिया संकल्प : बिंदल

शिमला ब्यूरो सुभाष शर्मा 25/04/2024

Advertisement

वर्तमान सरकार के कुप्रबंधन और कुशासन ने हिमाचल प्रदेश की हालत बिगाड़ दी

Advertisement

नहान, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने नाहन विधानसभा की मात्तर पंचायत के नलका-सम्भालका में स्थानीय जनता से सम्पर्क किया और केन्द्र की मोदी सरकार व प्रदेश की पूर्व भाजपा सरकार के समय में हमारे प्रयासों द्वारा इलाका में किए गए विकास कार्यों को स्मरण करवाते हुए पुनः केन्द्र में मोदी जी की सरकार बनाने के लिए जनता से सर्मथन मांगा। इस मौका पर ग्रामीणों ने फिर से मोदी जी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प भी लिया।

Advertisement

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर बिंदल ने कहा कि वर्तमान सरकार के कुप्रबंधन और कुशासन ने हिमाचल प्रदेश की हालत बिगाड़ दी है, आज हिमाचल प्रदेश में माफिया राज हावी है और सरकार इस माफिया को आरक्षण देने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में अगर महिलाओं का अपमान किसी ने किया है तो वह केवल कांग्रेस पार्टी ने किया है और यह कांग्रेस की पुरानी प्रवृत्ति है। महिलाओं को 1500 ना देकर और भाजपा की सांसद महिला प्रत्याशी पर निजी टिप्पणियाँ कर कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने अपनी महिला विरोधी सोच उजागर की है।
बिंदल ने यह भी कहा कि निर्दलीय विधायकों ने अपनी मर्जी से इस्तीफा दिया है क्योंकि कांग्रेस पार्टी की जो वर्तमान सरकार हिमाचल प्रदेश में चल रही है उसमें बड़ा घुटन का माहौल है। कांग्रेस पार्टी के खुद के विधायकों के कार्य नहीं हो रहे थे जिसके चलते 6 कांग्रेस के विधायकों ने भाजपा का दामन थामा और तीन निर्दलीयों ने अपने पद से इस्तीफा दिया। कांग्रेस पार्टी के नेता केवल मात्र जनता में अपना चेहरा बचाने का प्रयास कर रहे हैं।

Advertisement

उन्होंने कहा की पिछले वित्त वर्ष में बजट प्रोवीजन के बावजूद लगभग 1200 करोड़ रुपये का सरेंडर हुआ है। यह साफ दिखता है कि सरकार का अपनी ही सरकार पर किसी भी प्रकार का कंट्रोल नहीं है, जिसके कारण योजनाएं धरातल पर नहीं उतर रही है। उल्टा चली चलाई योजनाएं बंद हो रही है, जैसे आयुष्मान भारत और हिम केयर का पैसा समय पर नहीं आने से जनता को काफी बड़ी असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000