सुखराम चौधरी का संजय अवस्थी पर पलटवार – भारत केसरी टीवी

सुखराम चौधरी का संजय अवस्थी पर पलटवार

शिमला, ब्यूरो सुभाष शर्मा 19/04/2024

Advertisement

भाजपा के पूर्व मंत्री एवं संसदीय क्षेत्र प्रभारी सुखराम चौधरी ने कांग्रेस नेता संजय अवस्थी को जवाब देते हुए कहा की कांग्रेस पार्टी युवा, किसान, विकास विरोधी हैं। कांग्रेस नेता द्वारा लगाए गए सभी आरोप बेबुनियाद और निराधार है।

Advertisement

उन्होंने कहा की हिमाचल के आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट 2022-23 के अनुसार प्रदेश की बेरोज़गारी की दर 4.4 प्रतिशत हो गई है, प्रदेश के रोजगार कार्यालयों में 7,42,845 आवेदक पंजीकृत हैं। यह बेरोजगारी कांग्रेस राज में बढ़ती दिखाई दे रही है, जब से कांग्रेस की सरकार सत्ता में आई है तब से एक भी नौकरी नहीं दे पाई है पर 10 हजार नौकरियां जरूर छीन ली है, यह वही 10 हजार लोग है जो आउटसोर्स में काम कर रहे थे और कोविड़ संकटकाल के समय जनता की सेवा कर रहे थे उनको भी इस कांग्रेस सरकार में नौकरी से निकाल दिया था।

उन्होंने कहा की कांग्रेस नेता बार-बार धन बल के राग गा रहे हैं पर अगर उनके पास कोई सबूत है तो जनता के समक्ष पेश करें, केवल मात्र बयान देकर जनता को गुमराह करने की कोशिश ना करें। इस सारे मामले को लेकर भारतीय जनता पार्टी इलेक्शन कमीशन के पास भी गई है और कोर्ट में मुख्यमंत्री के खिलाफ मानहानि का दावा भी किया है ऐसी टिप्पणियां कांग्रेस नेता को नही देनी चाहिए। कांग्रेस पार्टी केवल एक नैरेटिव बनाने का प्रयास कर रही है।

उन्होंने कहा कि बात रही 680 करोड़ के राजीव गांधी स्टार्ट अप फंड की यह भी केंद्र सरकार को योजना है, जिसका केवल नाम हिमाचल प्रदेश में बदला गया है। हिमाचल में जयराम ठाकुर सरकार के समय स्वभलंभन योजना चलाई गई थी, जिसमे करोड़ों के फंड देकर युवाओं को आत्मनिर्भर बनाया गया था।
2014 से पहले देश में स्टार्टअप का नाम भी कोई नहीं जानता था, आज हम विश्व का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम हब बन चुके हैं। आज विश्व में सबसे ज्यादा, लगभग आधे से भी अधिक डिजिटल ट्रांजैक्शंस कहीं होते हैं तो हमारे भारत में ही होते हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000