जाबली मे पुम्मा शोरूम से 95000 रूपए का समान गायब करने के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, समान भी किया बरामद – भारत केसरी टीवी

जाबली मे पुम्मा शोरूम से 95000 रूपए का समान गायब करने के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, समान भी किया बरामद

सोलन मदन शर्मा. 19 अप्रैल

Advertisement

सोलन जिला पुलिस लोगों के जान-माल की सुरक्षा हेतू प्रतिबद्ध है । इसी क्रम में दिनाँक 13-04-2024 को श्री राज आनन्द हाल मालिक Puma Showroom जाबली डा0 जाबली तह0 कसौली जिला सोलन हि0प्र0 ने थाना धर्मपुर में शिकायत दर्ज करवाई कि यह जाबली में PUMA और अन्य ब्रांन्ड का शोरुम चलाते है। लगभग डेढ़ महीना पहले इन्होनें अपने शोरुम में तुषार व साहिल नामक दो लड़कों को हैल्पर रखा था । दिनांक 10-04-2024 को जब तुषार व साहिल शोरूम बंद करके अपने-2 घर जा रहे थे तो तुषार का बैग सामान से भरा था, जिस पर इनके मैनेजर रजत ने तुषार के बैग को चैक किया तो उसमें शोरूम के अन्दर से चुराया गया सामान कपड़े, जुते व जुराबें आदि ब्रामद हुई, जिसे ये लोग चोरी करके ले जा रहे थे । इसके उपरान्त जब इन्होनें अपने स्टॉक को चैक किया तो इनके शोरुम से लगभग 95,000/- रू0 के कपड़े/सामान चोरी होने पाये । जिस पर दिनांक 13-04-2024 को थाना धर्मपुर में चोरी की धाराओं के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया था । इस अभियोग के अन्वेषण के दौरान दिनांक 16-04-2024 को थाना धर्मपुर की टीम द्वारा वारदात में संलिप्त आरोपी *तुषार पुत्र श्री मदन लाल निवासी गाँव मनझोल, डा0 नयागाँव, तहसील कसौली जिला सोलन, हि0प्र0 उम्र 20 साल* को गिरफ्तार किया गया था जिसे माननीय अदालत में पेश किया गया था । आरोपी पुलिस हिरासत रिमाण्ड पर है । इस आरोपी से चोरी शुद्धा सामान, जिसकी कीमत करीब 95,000/-रू0 है, ब्रामद कर लिया गया है । आरोपी के पहले के अपराधिक रिकार्ड की पड़ताल की जा रही है । अभियोग का अन्वेषण जारी है ।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000