गुलाम नबी ने DPAP के पहले उम्मीदवार का एलान किया, उधमपुर से जीएम सरूरी लड़ेंगे चुनाव – भारत केसरी टीवी

गुलाम नबी ने DPAP के पहले उम्मीदवार का एलान किया, उधमपुर से जीएम सरूरी लड़ेंगे चुनाव

जम्मू-कश्मीर की उधमपुर-डोडा लोकसभा सीट से डीपीएपी की तरफ से जीएम सरूरी चुनाव लड़ेंगे। पार्टी अध्यक्ष गुलाम नबी आजाद ने इसकी घोषणा की है।

डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी (डीपीएपी) के अध्यक्ष गुलाम नबी आजाद ने स्वयं की पार्टी के पहले लोकसभा उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। आजाद ने बताया कि जम्मू-कश्मीर की उधमपुर-डोडा लोकसभा सीट से गुलाम मोहम्मद (जीएम) सरूरी चुनाव लड़ेंगे। जीएम सरूरी इस समय डीपीएपी के उपाध्यक्ष भी हैं।

Advertisement
दरवाल निर्वाचन क्षेत्र के विधायक रहे हैं सरूरी

Advertisement

गुलाम मोहम्मद सरूरी लंबे समय से कांग्रेस के साथ जुड़े रहे। गुलाम नबी के साथ ही उन्होंने अगस्त 2022 में कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था और डीपीएपी में शामिल हो गए थे। सरूरी 2002 से 2018 तक किश्तवाड़ जिले के इंदरवाल निर्वाचन क्षेत्र के विधायक रह चुके हैं। 2008 में, उन्हें पर्यटन, वन, स्कूल शिक्षा, समाज कल्याण और उपभोक्ता मामले और सार्वजनिक वितरण राज्य मंत्री के रूप में नियुक्त किया गया था। उन्होंने 2009-2010 तक मैकेनिकल इंजीनियरिंग और सड़क एवं भवन मंत्री के रूप में भी कार्य किया था।

Advertisement

उधमपुर से तीसरी बार डॉ. जितेंद्र सिंह होंगे भाजपा के उम्मीदवार

Advertisement

भाजपा ने केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह पर तीसरी बार विश्वास जताया है। उन्हें जम्मू कश्मीर की उधमपुर लोकसभा सीट से मैदान में उतारने का फैसला किया गया है। भाजपा की ओर से जारी की गई पहली सूची में इस बात का खुलासा हुआ है। साथ ही जम्मू की लोकसभा सीट से जुगल किशोर शर्मा प्रत्याशी बनाए गए हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000