सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर दीपाथून में प्रज्वलित किया गया कार्तिगई दीपम – भारत केसरी टीवी

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर दीपाथून में प्रज्वलित किया गया कार्तिगई दीपम

मदन शर्मा

Advertisement

मदुरै (तमिलनाडु)। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद तमिलनाडु के मदुरै स्थित तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर बने दीपाथून पत्थर के स्तंभ पर शनिवार, 28 नवंबर को पारंपरिक कार्तिगई दीपम प्रज्वलित किया गया। इस धार्मिक आयोजन को लेकर पिछले कई दिनों से विवाद चल रहा था।

Advertisement

 

Advertisement

सुप्रीम कोर्ट ने 27 नवंबर को अपने पूर्व आदेश का पालन नहीं होने पर कड़ा रुख अपनाते हुए 28 नवंबर को दीपाथून पर दीप जलाने के निर्देश दिए थे। न्यायालय ने मंदिर के ट्रस्टियों के बोर्ड को निलंबित कर दिया और मंदिर के संचालन की जिम्मेदारी मद्रास हाईकोर्ट के दो सेवानिवृत्त न्यायाधीशों एस. वैद्यनाथन और वी. पार्थिबन को बतौर रिसीवर सौंपी।

Advertisement

 

सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पहाड़ी पर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की तैनाती भी की गई। दीप प्रज्वलन के दौरान श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिला। दीप जलते ही कई श्रद्धालु भावुक हो गए और लोगों ने आतिशबाजी कर खुशी जाहिर की।

 

सुप्रीम कोर्ट ने दीपाथून पर दीप प्रज्वलित करने के लिए आसपास स्थित सिकंदर दरगाह से सभी दिशाओं में कम से कम 50 मीटर की दूरी बनाए रखने का निर्देश भी दिया था।

 

यह मामला धार्मिक परंपराओं, आस्था और प्रशासनिक व्यवस्था से जुड़े विवाद के कारण देशभर में चर्चा का विषय बना हुआ है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000