शिक्षा व्यवस्था की मजबूती में शिक्षकों की भूमिका सर्वोपरि – रोहित ठाकुर – भारत केसरी टीवी

शिक्षा व्यवस्था की मजबूती में शिक्षकों की भूमिका सर्वोपरि – रोहित ठाकुर

मदन शर्मा

Advertisement

शिक्षा मंत्री ने किया राज्य स्तरीय पीएम श्री बाल मेले का शुभारंभ, स्कूल की आधिकारिक वेबसाइट का किया शुभारंभ

Advertisement

 

Advertisement

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टूटू में आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय पीएम श्री बाल मेला-2026 का शुभारंभ किया। यह मेला 28 एवं 29 नवंबर को आयोजित किया जा रहा है। इसका आयोजन पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टूटू द्वारा जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (DIET), शिमला के सहयोग से किया जा रहा है जिसमें 337 बच्चे हिस्सा ले रहे हैं। मुख्यातिथि को शॉल टोपी और स्मृति चिन्ह देकर स्कूल प्रधानाचार्य और डाइट प्रधानाचार्य ने सम्मानित किया। शिक्षा मंत्री ने कहा कि बाल मेलों के माध्यम से बच्चों की प्रतिभा को मंच मिलता है।

Advertisement

 

रोहित ठाकुर ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था की मजबूती में शिक्षकों की भूमिका सर्वोपरि होती है। शिक्षक जनून और लग्न के साथ दिन-रात शिक्षा की लौ को प्रदेश भर में जलाए हुए है। इसी दिशा में प्रदेश सरकार ने हजारों शिक्षकों के पदों को भरा है। हिमाचल प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री यशवंत सिंह परमार की दूरगामी सोच के परिणाम है कि आज हिमाचल प्रदेश शिक्षा के क्षेत्र में एक आदर्श राज्य है। उन्होंने पांचवीं कक्षा के छात्र कृष्णा का जिक्र करते हुए कहा कि कृष्णा ने जिस तरह अपनी अनपढ़ मां को पढ़ाने का कार्य किया है, वह पूरे प्रदेश के लिए प्रेरणादायक है। यही वजह है हिमाचल में साक्षरता दर बढ़ रही है। हमारी सरकार के कार्यकाल में हर मानक में शिक्षा इतिहास रच रही है। शिक्षा के क्षेत्र में सुधार इसलिए किए जा रहे है ताकि आत्मनिर्भर हिमाचल के साथ शिक्षा में बेहतर विकास हो सके है। उन्होंने कहा कि हमें अपनी भविष्य की पीढ़ी के लिए बेहतर सुविधाएं, बेहतर शिक्षा और बेहतर मंच प्रदान करना है, तभी भारत का भविष्य उज्जवल हो सकेगा।

 

मुख्यतिथि शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टूटू की आधिकारिक वेबसाइट का शुभारंभ किया। इस वेबसाइट पर स्कूल की सारी सूचनाएँ, मैगजीन और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां उपलब्ध रहेगी। मुख्य अतिथि ने स्कूल की मासिक स्मारिका “सृजन दर्पण” का भी विमोचन किया। उन्होंने कहा कि पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टूटू का प्रदेश भर में अहम स्थान है।

 

निदेशक स्कूल शिक्षा आशीष कोहली ने कहा कि प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में व्यापक सुधार हुए है। प्रदेश में शिक्षा का एक ही निदेशालय कर दिया गया है। प्रारंभिक और उच्च शिक्षा निदेशालय को एकजुट करके स्कूल शिक्षा निदेशालय से गुणवत्तापूर्ण कार्य हो रहा है। उन्होंने कहा कि बाल मेला का उद्देश्य विद्यार्थियों की प्रतिभा को मंच प्रदान करना तथा उनमें रचनात्मकता, आत्मविश्वास, सांस्कृतिक अभिरुचि और प्रतिस्पर्धात्मक भावना को प्रोत्साहित करना है। इस आयोजन में प्रदेश के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थी भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं।

 

बाल मेला के दौरान विद्यार्थियों के लिए तीन वर्गों में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। प्राथमिक वर्ग (कक्षा पहली से पांचवीं) में म्यूजिकल चेयर, स्पून रेस, प्रश्नोत्तरी, कहानी सुनाना, फैंसी ड्रेस, एकल नृत्य तथा लोक एवं भक्ति गीत प्रतियोगिताएं शामिल हैं। इसी प्रकार, मिडिल वर्ग (कक्षा छठी से आठवीं) में भाषण, एकल गायन, देशभक्ति समूह गान, एकल नृत्य, शतरंज, प्रश्नोत्तरी तथा चित्रकला एवं पेंटिंग प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। वहीं, माध्यमिक एवं वरिष्ठ माध्यमिक वर्ग (कक्षा नौवीं से बारहवीं) में वाद-विवाद, एकल गायन, समूह नृत्य, नाटक तथा विज्ञान संबंधी गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।

इस दो दिवसीय राज्य स्तरीय आयोजन के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने, विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों के साथ संवाद स्थापित करने तथा शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ सांस्कृतिक एवं रचनात्मक प्रतियोगिताओं में भाग लेने का अवसर मिल रहा है।

 

इस मौके पर पार्षद मोनिका भारद्वाज, पार्षद अनीता शर्मा, उप निदेशक उच्च स्कूल शिक्षा लेख राज भारद्वाज, उप निदेशक गुणवत्ता अनिल कुंद्रा, उप निदेशक प्रारंभिक स्कूल शिक्षा निशा भलूनी, प्रधानाचार्य डाइट शिमला वीरेंद्र चौहान, प्रधान एसएमसी अनुराधा शर्मा, स्थानीय स्कूल प्रधानाचार्य डॉ रशिम राणा, राज्य समन्वयक बाल मेला सुनीता शर्मा सहित अन्य गणमान्य भी मौजूद रहे।

 

शिक्षा के क्षेत्र में हिमाचल प्रदेश ने हासिल की नई उपलब्धियां, साक्षरता दर 99.55 प्रतिशत

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार शिक्षा के क्षेत्र में गुणात्मक सुधार, आधारभूत ढांचे के सुदृढ़ीकरण और विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध करवाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। प्रदेश ने शिक्षा के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं।

उन्होंने कहा कि 99.55 प्रतिशत साक्षरता दर के साथ हिमाचल प्रदेश को पूर्ण साक्षर राज्य घोषित किया गया है। राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण (NAS) 2024 में प्रदेश ने 21वें स्थान से सुधार करते हुए देशभर में 05वां स्थान हासिल किया है। वहीं, परफॉर्मेंस ग्रेडिंग इंडेक्स (PGI) 2024-25 में 659.2 अंक प्राप्त कर हिमाचल प्रदेश देशभर में छठे स्थान पर पहुंचा है, जबकि पहले प्रदेश 13वें स्थान पर था।

 

शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए स्कूल शिक्षा विभाग में 7,000 से अधिक सीधी नियुक्तियों के साथ 7,600 से अधिक पदोन्नति की गई हैं। उच्च शिक्षा विभाग में 5,103 पद भरे गए हैं। इसके अतिरिक्त प्रदेश के 147 सरकारी स्कूलों को सीबीएसई से संबद्ध किया गया है तथा 800 संस्थानों को उत्कृष्ट संस्थान के रूप में विकसित किया गया है। इस दौरान उन्होंने बताया कि प्रदेश के स्कूलों में 3700 चौकीदार के पद भरे जाएंगे।

उन्होंने कहा कि सरकार की अपना विद्यालय योजना के तहत 6,390 से अधिक स्कूलों को अपनाया गया है। मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से 8,400 से अधिक टैबलेट वितरित किए गए हैं। खेलों के क्षेत्र में भी प्रदेश के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 69वें एसजीएफआई राष्ट्रीय स्कूली खेलों में 48 पदक हासिल किए हैं। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धियां प्रदेश में शिक्षा की गुणवत्ता, संस्थागत विकास, शिक्षकों की उपलब्धता और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के प्रति सरकार की प्रतिबद्ध

ता को दर्शाती हैं।

-०-

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000