राजनीति में बने रहेंगे कौल सिंह ठाकुर, द्रंग से नहीं लड़ेंगे विधानसभा चुनाव – भारत केसरी टीवी

राजनीति में बने रहेंगे कौल सिंह ठाकुर, द्रंग से नहीं लड़ेंगे विधानसभा चुनाव

[मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

मंडी। रोहतक में संत रामपाल के सानिध्य में राजनीतिक सन्यास का ऐलान करने वाले कांग्रेस के दिग्गज नेता कौल सिंह ठाकुर ने शिमला पंहुचते ही साफ कर दिया है कि वह राजनीति में बने रहेंगे। राजनीति से सन्यास लेने का फिलहाल कोई इरादा नहीं है। कांग्रेस नेता कौल सिंह ठाकुर ने साफ कहा है कि वह राजनीति में फिलहाल बने रहेंगे।

उन्होंने कहा कि द्रंग विधानसभा क्षेत्र से अगला विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। युवाओं को मौका देने के लिए ही चुनावी राजनीति छोड़ी है। कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि राजनीति छोडऩे का सवाल ही नहीं है, लेकिन विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह के बाद कांग्रेस पार्टी में वह ही सबसे वरिष्ठ नेता हैं। आठ बार चुनाव जीते हैं और इस दौरान मंत्री, विधानसभा अध्यक्ष और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष भी रहे हैं। ऐसे में राजनीति से सन्यास लेने का कोई मतलब नहीं है। उन्होंने साफ कहा कि विधानसभा चुनावों के दौरान कांग्रेस पार्टी का प्रचार-प्रसार करेंगे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000