*कहां खर्च हुआ PDNA का पैसा, हिमाचल आकर देखेगी केंद्रीय टीम – भारत केसरी टीवी

*कहां खर्च हुआ PDNA का पैसा, हिमाचल आकर देखेगी केंद्रीय टीम

मदन शर्मा

Advertisement

 

Advertisement

हिमाचल में वर्ष 2023 और 2025 की बरसात में हुई क्षति के बाद पोस्ट डिजास्टर नीड असेसमेंट के तहत केंद्र से मिली धनराशि की वेरिफिकेशन अब केंद्रीय टीम फील्ड में करेगी। एक दिसंबर से राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की मेंबर रीता मिसल के नेतृत्व में केंद्रीय टीम का हिमाचल दौरा करेगी। ये टीम तीन दिनों तक कुल्लू, मंडी और शिमला जिलों में पुनर्निर्माण कार्यों का निरीक्षण करेगी।

Advertisement

भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने पीडीएनए के तहत वर्ष 202& में नुकसान के पुनर्निर्माण के लिए 2006 करोड़ की मदद दी थी। 2025 में हुए नुकसान के बाद पहली किस्त के तौर पर रा’य को केंद्र सरकार से पहली किस्त के रूप में 522 करोड़ मिल चुके हैं और रा’य सरकार दूसरी किस्त के तौर पर 697 करोड़ की डिमांड की है। लेकिन अब पुनर्निर्माण के लिए केंद्र सरकार से मिली 2006 करोड़ रुपये की सहायता राशि के इस्तेमाल का हिसाब लिया जाएगा। केंद्र सरकार की टीम प्रदेश के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर यह जांच करेगी कि पोस्ट डिजास्टर नीड्स असेसमेंट के तहत मिली धनराशि का निर्धारित उद्देश्यों के अनुरूप उपयोग हुआ है या नहीं।

Advertisement

खास बात यह है कि केंद्रीय टीम केवल सरकारी फाइलों और विभागीय रिपोर्टों के आधार पर ही आकलन नहीं करेगी, बल्कि खुद प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर पुनर्निर्माण कार्यों की जमीनी हकीकत भी देखेगी। टीम तीन दिनों तक कुल्लू, मंडी और शिमला जिलों में पुनर्निर्माण कार्यों का निरीक्षण करेगी। एक दिसंबर को कुल्लू में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया जाएगा, जबकि इसके बाद टीम मंडी जिले में क्षतिग्रस्त बुनियादी ढांचे की बहाली और पुनर्निर्माण कार्यों की स्थिति देखेगी। तीन दिसंबर को टीम शिमला पहुंचेगी,

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000