कांगड़ा पुलिस भर्ती ग्राऊंड टैस्ट में बुलाए 2,034 में से 264 युवा पास – भारत केसरी टीवी

कांगड़ा पुलिस भर्ती ग्राऊंड टैस्ट में बुलाए 2,034 में से 264 युवा पास

मदन शर्मा

Advertisement

जिला कांगड़ा में चल रही पुलिस भर्ती प्रक्रिया के तहत पुलिस मैदान धर्मशाला में पुरुष अभ्यर्थियों की शारीरिक क्षमता एवं दक्षता परीक्षा आयोजित की गई। भर्ती के लिए कुल 2,034 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था, जिनमें से केवल 1,232 अभ्यर्थी ही मैदान में पहुंचे, जबकि 802 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। दिन भर चली इस कड़ी शारीरिक परीक्षा के विभिन्न चरणों को पार करते हुए महज 264 अभ्यर्थी ही सफल हो पाए हैं, वहीं 965 अभ्यर्थी विभिन्न चरणों में असफल रहे। जिला कांगड़ा पुलिस द्वारा भर्ती प्रक्रिया निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न करवाई जा रही है।

Advertisement

3 अभ्यर्थी चोटिल, 10 की भर्ती तिथि बदली

Advertisement

परीक्षा के दौरान 3 अभ्यर्थियों को चोट लगने के कारण उनकी शारीरिक क्षमता एवं दक्षता परीक्षा लंबित रखी गई है। इसके अतिरिक्त भर्ती प्रक्रिया के दौरान 10 अभ्यर्थियों के अनुरोध पर उनकी भर्ती तिथि को पुनर्निर्धारित किया गया है और 8 अपीलों का निपटारा भी किया गया है।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000