आईजीएमसी, टांडा और चमियाणा के 7 वरिष्ठ प्रोफैसर बने प्रिंसिपल, 10 दिन में देनी होगी ज्वाइनिंग रिपाेर्ट – भारत केसरी टीवी

आईजीएमसी, टांडा और चमियाणा के 7 वरिष्ठ प्रोफैसर बने प्रिंसिपल, 10 दिन में देनी होगी ज्वाइनिंग रिपाेर्ट

मदन शर्मा

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

हिमाचल प्रदेश के सरकारी मेडिकल कॉलेजों और चिकित्सा संस्थानों में कार्यरत 7 वरिष्ठ प्रोफैसरों को प्रधानाचार्य के पद पर पदोन्नति दी गई है। विभागीय पदोन्नति समिति की सिफारिशों के आधार पर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग ने इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। स्वास्थ्य सचिव आशीष सिंघमार की ओर से जारी आदेशों के अनुसार, यह पदोन्नति हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय में लंबित एक मामले के अंतिम निर्णय के अधीन रहेगी

Advertisement

आईजीएमसी से 4, टांडा से 2 और चमियाणा से एक प्रोफैसर पदोन्नत

प्रधानाचार्य पद पर पदोन्नत होने वाले वरिष्ठ चिकित्सकों में इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज शिमला से 4, डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय मेडिकल कॉलेज टांडा से 2 और अटल सुपर स्पेशियलिटी संस्थान चमियाणा से एक प्रोफैसर शामिल हैं। अधिसूचना के अनुसार, आईजीएमसी शिमला में कार्यरत डॉ. अजय सूद (प्रोफैसर, एनेस्थीसिया), डॉ. अनीता पदम (प्रोफैसर, फिजियोलॉजी), डॉ. राम लाल शर्मा (प्रोफैसर, नेत्र रोग) और डॉ. बलबीर वर्मा (प्रोफैसर, सामान्य चिकित्सा) को पदोन्नत किया गया है। इसके अतिरिक्त, टांडा मेडिकल कॉलेज से डॉ. मिलाप शर्मा (प्रोफैसर, बाल रोग) व डॉ. विजय अरोड़ा (प्रोफैसर, फोरैंसिक मेडिसिन) तथा चमियाणा संस्थान से डॉ. बृज शर्मा (प्रोफैसर, गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी) को प्रधानाचार्य बनाया गया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000