परवाणू में 9 लाख रुपये की गाड़ी चोरी का पुलिस ने किया पर्दाफाश, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से आरोपी गिरफ्तार; निशानदेही पर चोरी की कार बरामद, आरोपी पर पहले से दर्ज हैं 3 आपराधिक मामले – भारत केसरी टीवी

परवाणू में 9 लाख रुपये की गाड़ी चोरी का पुलिस ने किया पर्दाफाश, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से आरोपी गिरफ्तार; निशानदेही पर चोरी की कार बरामद, आरोपी पर पहले से दर्ज हैं 3 आपराधिक मामले

मदन शर्मा

Advertisement

दिनांक 11-11-2026 को सिरमौर निवासी श्री शर्मा चंद ने पुलिस थाना परवाणू में शिकायत दर्ज करवाई कि उन्होंने दिनांक 09-11-2026 को अपनी गाड़ी दत्यार स्थित पेट्रोल पंप के समीप पार्क की थी। दिनांक 10-11-2026 को गाड़ी का टायर पंचर होने के कारण उन्होंने उसे बदलने के लिए खोला था, जिस दौरान गाड़ी की चाबी गाड़ी में ही लगी रह गई थी।

Advertisement

दिनांक 11-11-2026 को जब वह अपनी पत्नी के साथ PGI जाने के लिए उक्त स्थान पर पहुंचे, तो उनकी गाड़ी वहां से गायब थी। उन्होंने आसपास के क्षेत्रों में गाड़ी की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इन्हें शक है कि कोई अज्ञात व्यक्ति उनकी गाड़ी चोरी करके ले गया है। चोरी हुए वाहन की अनुमानित कीमत लगभग 9 लाख रुपये है । शिकायत के आधार पर पुलिस थाना परवाणू में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग पंजीकृत कर मामले का अन्वेषण शुरू किया गया।

Advertisement

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस थाना परवाणू की टीम ने चोरी हुए वाहन की तलाश के लिए त्वरित कार्रवाई शुरू की। पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास तथा संभावित मार्गों पर स्थापित CCTV कैमरों की फुटेज का बारीकी से विश्लेषण किया गया। इसके अतिरिक्त अन्य तकनीकी साक्ष्यों को भी खंगाला गया। पुलिस की गहन जांच एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मामले में संलिप्त आरोपी की पहचान सुनिश्चित की गई। पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए मामले में संलिप्त आरोपी साहिल पुत्र श्री शिवाकर, निवासी गांव पुरला, सेक्टर-02, परवाणू, तहसील कसौली, जिला सोलन, हिमाचल प्रदेश, उम्र 21 वर्ष को सेक्टर-06, परवाणू से गिरफ्तार किया।

Advertisement

पुलिस टीम ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी हुए वाहन को बरामद कर अपने कब्जे में ले लिया। आरोपी के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की पड़ताल के दौरान सामने आया है कि उसके विरुद्ध विभिन्न पुलिस थानों में कुल 03 आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें 01 मामला अपहरण का पुलिस थाना परवाणू में तथा चोरी के 02 मामले, जिनमें 01 पुलिस थाना कसौली और 01 पुलिस थाना धर्मपुर में पंजीकृत है। गिरफ्तार आरोपी को आज दिनांक 12-11-2026 को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। मामले में आगामी अन्वेषण जारी है तथा पुलिस द्वारा चोरी की वारदात से संबंधित अन्य पहलुओं की भी गहनता से जांच की जा रही है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000