चिट्टा मुक्त समाज के संकल्प के साथ 12 नवंबर को हारचक्कियां से गुब्बर तक दौड़ेगा शाहपुर – भारत केसरी टीवी

चिट्टा मुक्त समाज के संकल्प के साथ 12 नवंबर को हारचक्कियां से गुब्बर तक दौड़ेगा शाहपुर

मदन शर्मा

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

शाहपुर, । चिट्टा मुक्त हिमाचल के संकल्प को जन आंदोलन का रूप देने के उद्देश्य से शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में 12 नवंबर को हारचक्कियां से गुब्बर तक एंटी चिट्टा मैराथन आयोजित की जाएगी। मैराथन में बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों सहित समाज के विभिन्न वर्गों के लोग उत्साहपूर्वक भाग लेंगे।

Advertisement

यह जानकारी शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के चिट्टा मुक्त हिमाचल के संकल्प को साकार करने के लिए जनसहभागिता बेहद जरूरी है। इसी उद्देश्य से शाहपुर में इस मैराथन के माध्यम से नशे के खिलाफ सामूहिक चेतना और जागरूकता का संदेश दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि चिट्टा केवल एक व्यक्ति या परिवार की समस्या नहीं, बल्कि पूरे समाज के भविष्य के लिए गंभीर चुनौती है। इसके खिलाफ लड़ाई में अभिभावकों, युवाओं, शिक्षण संस्थानों और सामाजिक संगठनों सहित प्रत्येक वर्ग को आगे आना होगा। उन्होंने लोगों से मैराथन में बढ़-चढ़कर भाग लेने और नशामुक्त समाज के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

पठानिया ने कहा कि शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि सामूहिक प्रयासों और जनसहयोग से चिट्टा जैसी सामाजिक बुराई पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि मैराथन के माध्यम से शाहपुर से चिट्टे के खिलाफ एकजुटता, जागरूकता और स्वस्थ समाज का सशक्त संदेश दिया जाएगा।

—

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000