उपायुक्त ने की एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन की तैयारियों के संबंध में समीक्षा बैठक – भारत केसरी टीवी

उपायुक्त ने की एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन की तैयारियों के संबंध में समीक्षा बैठक

मदन शर्मा

Advertisement

*अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश, लोगों से किया वॉकथॉन में बढ़चढ़ कर भाग लेने का आह्वान*

Advertisement

 

Advertisement

*मंडी,  पड्डल मैदान मंडी में 13 नवम्बर को मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में आयोजित होने वाले एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन के सफल आयोजन को लेकर आज उपायुक्त अपूर्व देवगन की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों, विभागीय जिम्मेदारियों तथा आयोजन से जुड़ी व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

Advertisement

 

उपायुक्त ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए कार्यक्रम की सभी तैयारियां समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से वॉकथॉन रूट पर प्रतिभागियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने रूट पर प्राथमिक उपचार की सुविधा, पेयजल की उपलब्धता तथा अन्य जरूरी व्यवस्थाएं समय रहते करने के निर्देश भी दिए।

 

उपायुक्त ने कहा कि चिट्टा जैसी घातक नशे की समस्या से समाज और विशेषकर युवा पीढ़ी को बचाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। इस दिशा में जन-जागरूकता के साथ-साथ समाज के प्रत्येक वर्ग की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि नशे के विरुद्ध सामाजिक एकजुटता और सामूहिक संकल्प का प्रतीक है।

 

उन्होंने मंडी जिला के सभी नागरिकों, युवाओं, विद्यार्थियों, सामाजिक संगठनों तथा विभिन्न संस्थाओं से इस जागरूकता वॉकथॉन में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सभी लोग इस अभियान में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं, ताकि समाज में नशे के विरुद्ध व्यापक जन-जागरूकता पैदा हो और आने वाली पीढ़ियों को चिट्टा जैसे घातक नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखा जा सके।

 

बैठक में पुलिस अधीक्षक मंडी विनोद कुमार, अतिरिक्त उपायुक्त प्रियांशु खाती, एसडीएम सदर चन्द्र प्रकाश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु वर्मा, सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

—

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000