कांगड़ा न्यूज : केसीसी बैंक के 13 सौ कर्मचारियों को मिलेगा एरियर और 4 फीसदी डीए – भारत केसरी टीवी

कांगड़ा न्यूज : केसीसी बैंक के 13 सौ कर्मचारियों को मिलेगा एरियर और 4 फीसदी डीए

धर्मशाला। कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक के 1300 कर्मचारियों को एरियर सहित चार फीसदी डीए का लाभ अक्तूबर के वेतन के साथ ही दे दिया जाएगा। बैंक के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि इस बाबत प्रबंध निदेशक को आवश्यक कार्यवाही के लिए कह दिया है। पठानिया ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सिर्फ कर्मचारियों के ही नहीं, बल्कि हर वर्ग के हितैषी हैं। 31 मार्च 2024 को समाप्त हुए वित्तीय वर्ष में बैंक ने 2016 से कर्मचारियों के छठे वेतनमान की बकाया लगभग 45 करोड़ रुपये की राशि का भुगतान करने के बाद भी 64.27 करोड़ का शुद्ध लाभ कमाया है।

Advertisement

इस दौरान बैंक की जमा राशियां और ऋण भी बढ़े हैं। 30 सितंबर को समाप्त तिमाही में भी बैंक का लाभ 70.18 करोड़ रुपये के लगभग है। त्योहारी सीजन में बैंक ने अपनी विभिन्न ऋण योजनाओं में प्रोसेसिंग फीस में छूट दी है। पठानिया ने कहा कि ओटीएस (वन टाइम सेटलमेंट) पॉलिसी को लागू कर बैंक का ग्रॉस एनपीए 31 मार्च 2022 के 29.60 फीसदी के स्तर से घटकर मार्च 2024 में 23.45 प्रतिशत रह गया, जबकि समान अवधि में नेट एनपीए 15.31 प्रतिशत से घटकर 7.15 प्रतिशत रह गया।

Advertisement

पहली ओटीएस पॉलिसी के अच्छे नतीजों के बाद ही बैंक अधिकारियों की कमेटी की ओर से बनाई गई नई ओटीएस पॉलिसी को रजिस्ट्रार के आदेशों पर बोर्ड की ओर से 30 अक्तूबर तक (सिर्फ चार महीनों के लिए) लागू करने के आदेश पारित हुए। इससे बैंक का एनपीए और कम होने की उम्मीद है। इसके बाद बिना कोई छूट दिए ऋण डिफाल्टरों से सख्ती से ऋणों की वसूली की जाएगी। बैंक अध्यक्ष ने उम्मीद जताई कि मौजूदा ओटीएस पॉलिसी के बाद बैंक का नेट एनपीए पांच प्रतिशत से कम और ग्रॉस एनपीए 20 प्रतिशत से कम के स्तर तक आ सकता है।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000