हिमाचल में कैंसर का बढ़ता खतरा, हर साल सामने आ रहे नए मामले, आखिर क्या है सबसे बड़ी चुनौती* – भारत केसरी टीवी

हिमाचल में कैंसर का बढ़ता खतरा, हर साल सामने आ रहे नए मामले, आखिर क्या है सबसे बड़ी चुनौती*

मदन शर्मा

Advertisement

 

Advertisement

राज्य में तेजी से बढ़ रहा बीमारी का बोझ, शुरुआती जांच और जागरूकता की कमी बड़ी चुनौती

Advertisement

राज्य में तेजी से बढ़ रहा बीमारी का बोझ

Advertisement

हिमाचल प्रदेश में हर साल कैंसर के लगभग 10,000 नए मामले सामने आ रहे हैं और कैंसर से होने वाली मौतों की दर 9.5 प्रतिशत है, जो 7.7 प्रतिशत के राष्ट्रीय औसत से काफी अधिक है। यह शब्द राष्ट्रीय कैंसर नियंत्रण कार्यक्रम के सलाहकार डॉ. नरेश पुरोहित ने कहे। उन्होंने कहा कि पिछले एक दशक में इन मामलों में काफी तेजी आई है। डा. पुरोहित ने ‘राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस’ की पूर्व संध्या पर पत्रकारों से बात करते हुए राज्य में कैंसर के बढ़ते बोझ पर ङ्क्षचता जताई। उन्होंने कहा कि यहां शुरुआती जांच, कैंसर के इलाज (ऑन्कोलॉजी) की विशेष सुविधाओं और जन जागरूकता के स्तर में भारी कमी है। दुनिया भर में कैंसर के लगभग 70 प्रतिशत मामलों का पता शुरुआती चरण में ही लग जाता है, लेकिन भारत जैसे देश में कैंसर के प्रति जागरूकता बहुत कम होने से अधिकतर मामलों का पता एडवांस्ड स्टेज में लगता है।

उन्होंने बताया कि जागरूकता की कमी, बीमारी का पता चलने में देरी और रोकथाम की कोई व्यवस्थित रणनीति न होने के कारण, अकसर मरीजों (खासकर चंबा, किन्नौर और लाहुल-स्पीति जैसे ग्रामीण और दूरदराज के इलाकों में रहने वालों) में बीमारी का पता तब चलता है, जब वह काफी आगे बढ़ चुकी होती है। ‘एसोसिएशन ऑफ स्टडीज इन कैंसर केयर’ के मुख्य अन्वेषक डा. पुरोहित ने जोर देकर कहा कि इस स्थिति को बदलने के लिए सरकार को ठोस कदम उठाने होंगे। इनमें दूरदराज के इलाकों में मोबाइल स्क्रीङ्क्षनग वैन भेजना, स्कूली पाठ्यक्रम में कैंसर से जुड़ी शिक्षा को शामिल करना और कैंसर से उबर चुके लोगों को अपने

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000