हमीरपुर में गद्दा फैक्टरी में भडक़ी आग, 10 लाख रुपए के नुकसान का अनुमान, मची अफरा-तफरी – भारत केसरी टीवी

हमीरपुर में गद्दा फैक्टरी में भडक़ी आग, 10 लाख रुपए के नुकसान का अनुमान, मची अफरा-तफरी

मदन शर्मा

Advertisement

 

Advertisement

नगर निगम हमीरपुर के तहत आने वाले दुग्नेड़ी क्षेत्र में गद्दे बनाने वाली एक फैक्टरी में अचानक भीषण आग लगने से लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया है। आगजनी की इस घटना में करीब 10 लाख रुपए के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। फैक्टरी में आग लगते ही वहां अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान फैक्टरी में मौजूद एक कर्मचारी ने किसी तरह बाहर भागकर अपनी जान बचाई। उसने आग को बुझाने का प्रयत्न किया, लेकिन आग उसके कपडों में लग गई थी। हालांकि समय रहते वह सुरक्षित बाहर निकल गया।

Advertisement

ऐसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। आग लगने का करण शॉट-सर्किट माना जा रहा है। जानकारी के अनुसार गुलाम नबी की इस में शनिवार सुबह करीब 10:45 बजे अचानक आग भडक़ उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और फैक्टरी के अंदर रखा तैयार सामान इसकी चपेट में आ गया। घटना के समय फैक्टरी में करीब पांच लाख रुपए की मशीनरी के अलावा लाखों रुपए का तैयार सामान मौजूद था। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाडिय़ां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने कई घंटे तक कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। वहीं, आगजनी की घटना के चलते मुख्य मार्ग पर यातायात भी प्रभावित रहा।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000