10 नवंबर से बदलेगा मौसम, चार दिन बारिश और बर्फबारी के आसार; कई जिलों में येलो अलर्ट – भारत केसरी टीवी

10 नवंबर से बदलेगा मौसम, चार दिन बारिश और बर्फबारी के आसार; कई जिलों में येलो अलर्ट

मदन शर्मा

Advertisement

 

Advertisement

हिमाचल प्रदेश में 10 नवंबर से मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 13 नवंबर तक कई क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। ऊंचाई वाले इलाकों में ठंड बढ़ने के साथ कुछ जिलों में अंधड़ और बिजली चमकने का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

Advertisement

हिमाचल प्रदेश में अगले कुछ दिनों के दौरान मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। प्रदेश में रविवार और सोमवार को मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है, लेकिन 10 नवंबर से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इसके प्रभाव से प्रदेश के कई क्षेत्रों में लगातार चार दिन तक बारिश और बर्फबारी हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 10 से 13 नवंबर तक प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम खराब रहने के आसार हैं। इससे खासकर ऊंचाई वाले इलाकों में ठंड का असर और बढ़ सकता है।

Advertisement

10 और 11 नवंबर को हल्की बारिश-बर्फबारी के आसार

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 10 और 11 नवंबर को प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इसके बाद 12 और 13 नवंबर को कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। इस दौरान कुछ जिलों में अंधड़ चलने और बिजली चमकने की आशंका को देखते हुए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है

जनजातीय क्षेत्रों में शून्य के आसपास पहुंचा तापमान

प्रदेश में सुबह और शाम के समय ठंड लगातार बढ़ रही है। खासकर जनजातीय क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान शून्य के आसपास पहुंच गया है। लाहौल-स्पीति के कुकुमसेरी में न्यूनतम तापमान माइनस 2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, केलांग और ताबो में न्यूनतम तापमान 0.1 डिग्री सेल्सियस रहा। आने वाले दिनों में बारिश और बर्फबारी के चलते पहाड़ी क्षेत्रों में ठंड और बढ़ने की संभावना है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000