बिलासपुर मे सवारियों से भरी HRTC बस में अचानक घुसी पुलिस, तलाशी में मिली नशे की खेप मंडी का युवक गिरफ्तार… – भारत केसरी टीवी

बिलासपुर मे सवारियों से भरी HRTC बस में अचानक घुसी पुलिस, तलाशी में मिली नशे की खेप मंडी का युवक गिरफ्तार…

MADAN SHARMA

Advertisement

*‌बिलासपुर मे सवारियों से भरी HRTC बस में अचानक घुसी पुलिस, तलाशी में मिली नशे की खेप मंडी का युवक गिरफ्तार*

Advertisement

 

Advertisement

बिलासपुर जिले में नशे के अवैध कारोबार और तस्करों पर नकेल कसने के लिए बिलासपुर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान को एक और सफलता मिली है। पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर स्थित कैंची मोड़ के पास कार्रवाई करते हुए एक युवक को 7.23 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है।

Advertisement

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम कैंची मोड़ फोरलेन पर नाकाबंदी कर आने-जाने वाले वाहनों की सघन जांच कर रही थी। इसी दौरान टीम ने रूट पर जा रही हिमाचल पथ परिवहन निगम की एक बस को चैकिंग के लिए रोका। बस में सवार यात्रियों और उनके सामान की जांच के दौरान एक यात्री की गतिविधियां संदिग्ध पाई गईं। तलाशी लेने पर उक्त व्यक्ति के कब्जे से 7.23 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ, जिसके बाद पुलिस ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान 34 वर्षीय हितेंद्र के रूप में हुई है। आरोपी मूल रूप से गांव सांडला, डाकघर कटिंडी, तहसील सदर व जिला मंडी का निवासी है। मादक पदार्थ की बरामदगी के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना स्वारघाट में एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है और आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी यह खेप कहां से लाया था और इसकी डिलीवरी किसे की जानी थी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000