नाहन मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल, सिटी स्कैन और अल्ट्रासाउंड जैसी आवश्यक सुविधाएं ठप : डॉ. राजीव बिंदल – भारत केसरी टीवी

नाहन मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल, सिटी स्कैन और अल्ट्रासाउंड जैसी आवश्यक सुविधाएं ठप : डॉ. राजीव बिंदल

नाहन मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल, सिटी स्कैन और अल्ट्रासाउंड जैसी आवश्यक सुविधाएं ठप : डॉ. राजीव बिंदल

Advertisement

ब्यूरो प्रमुख सुभाष शर्मा

Advertisement

 

चिकित्सकों की कमी, बंद ऑपरेशन थिएटर और लंबी वेटिंग से मरीज परेशान; सरकार स्वास्थ्य व्यवस्था सुधारने में पूरी तरह विफल : बिंदल

 

शिमला। ब्यूरो सुभाष शर्मा।   02/08/2026

 

 

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है और इसका सबसे गंभीर उदाहरण नाहन मेडिकल कॉलेज है। उन्होंने कहा कि सिरमौर जिले के एकमात्र प्रमुख चिकित्सा संस्थान में आज सिटी स्कैन, अल्ट्रासाउंड तथा अन्य महत्वपूर्ण डायग्नोस्टिक सेवाएं चिकित्सकों की कमी के कारण बंद होने की स्थिति में पहुंच गई हैं। यह अत्यंत गंभीर और चिंताजनक विषय है, क्योंकि इसका सीधा असर हजारों मरीजों के उपचार पर पड़ रहा है।

 

डॉ. बिंदल ने कहा कि भाजपा पहले भी नाहन मेडिकल कॉलेज की अव्यवस्थाओं को सरकार के समक्ष उठाती रही है। ऑपरेशन थिएटर लंबे समय से पूरी क्षमता के साथ संचालित नहीं हो पा रहे हैं, जिसके कारण ऑर्थोपेडिक्स, सामान्य सर्जरी तथा स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में ऑपरेशन के लिए मरीजों को 15-15 दिनों तक इंतजार करना पड़ रहा है। गंभीर रोगियों को समय पर उपचार न मिलना स्वास्थ्य व्यवस्था की विफलता को दर्शाता है।

 

उन्होंने कहा कि प्रदेश के अन्य मेडिकल कॉलेजों में नए विभाग, नई सुविधाएं और सीटों का विस्तार किया जा रहा है, लेकिन नाहन मेडिकल कॉलेज विकास की दौड़ में लगातार पिछड़ता जा रहा है। भवन निर्माण कार्य अधूरा होने के कारण नए विभाग शुरू नहीं हो पा रहे हैं, बेड क्षमता नहीं बढ़ रही, चिकित्सकों के पद नहीं बढ़ाए जा रहे और पोस्ट ग्रेजुएशन की सुविधाओं का भी विस्तार नहीं हो रहा। इसका खामियाजा सिरमौर जिले के लोगों को भुगतना पड़ रहा है।

 

डॉ. बिंदल ने प्रदेश सरकार से मांग की कि नाहन मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों के रिक्त पद तत्काल भरे जाएं, बंद पड़ी स्वास्थ्य सेवाओं को शीघ्र बहाल किया जाए, ऑपरेशन थिएटरों को पूरी क्षमता से संचालित किया जाए तथा मेडिकल कॉलेज के अधूरे विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए, ताकि सिरमौर की जनता को बेहतर और समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकें।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000