आत्मनिर्भर भारत – थर्ड डेस्टिनेशन हिमाचल एक्सपो 2026 मेगा प्रदर्शनी का हुआ भव्य समापन   – भारत केसरी टीवी

आत्मनिर्भर भारत – थर्ड डेस्टिनेशन हिमाचल एक्सपो 2026 मेगा प्रदर्शनी का हुआ भव्य समापन  

मदन शर्मा

Advertisement

ऐतिहासिक चौगान मैदान चम्बा में आयोजित तीन दिवसीय मेगा प्रदर्शनी ‘आत्मनिर्भर भारत – थर्ड डेस्टिनेशन हिमाचल एक्सपो 2026’ का रविवार को औपचारिक समापन हो गया है। समापन समारोह के अवसर पर एसडीएम चम्बा चिराग शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान उन्होंने एक्सपो परिसर में विभिन्न मंत्रालयों, विभागों एवं वैज्ञानिक संस्थानों द्वारा लगाए गए सभी स्टॉलों का सूक्ष्मता से अवलोकन किया और वहां प्रदर्शित तकनीकों, नवाचारों और कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी ली। इस दौरान एसडीएम ने प्रदर्शनी के दौरान बेहतरीन कार्य करने वाले प्रतिनिधियों को सम्मानित भी किया। समारोह को संबोधित करते हुए एसडीएम चिराग शर्मा ने चम्बा जैसे दूरदराज क्षेत्र और चम्बा के हृदय स्थल ऐतिहासिक चौगान में इस स्तर के राष्ट्रीय आयोजन के लिए आयोजकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सुदूरवर्ती क्षेत्र में ऐसा नवाचार और राष्ट्रीय स्तर का मंच उपलब्ध होना अपने आप में बेहद दुर्लभ और सराहनीय है। उन्होंने रेखांकित किया कि स्थानीय प्रशासन का भी यही दायित्व रहता है कि जिले की स्थानीय प्रतिभाओं, कारीगरों और उत्पादों को एक बेहतर मंच व राष्ट्रीय एक्सपोजर मिले।

Advertisement

एसडीएम ने आगे कहा कि विभिन्न विभागों द्वारा प्रस्तुत नीतियां और योजनाएं बड़े पैमाने पर लोगों तक पहुंची हैं, जिससे आम जनमानस और स्थानीय लोगों को सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ उठाने की प्रेरणा मिलेगी। इसरो और अन्य वैज्ञानिक संस्थानों की उपलब्धियों को करीब से देखने से विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, जिज्ञासा और नए विचारों का संचार हुआ है, जो भविष्य में उनके विकास की नींव बनेगा।

तीन दिवसीय इस प्रदर्शनी में केंद्र के लगभग 20 मंत्रालयों सहित इसरो, सीएसआईआर, पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय और आईसीएआर जैसे प्रमुख संस्थानों की सहभागिता रही। इसके साथ ही चम्बा थाल, चम्बा रुमाल और चम्बा चप्पल जैसे स्थानीय पारंपरिक हस्तशिल्प और कला के संवर्धन पर भी विशेष बल दिया गया है। इससे पहले एसडीएम का प्रदर्शनी स्थल पर पहुंचने के लिए भव्य स्वागत किया है। आविष्कार एग्जिबिशन की ओर से उन्होंने शॉल व टोपी पहनाकर तथा स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। इस दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। आविष्कार एग्जिबिशन की ओर से मनी तिवारी ने राज्यपाल कविंदर गुप्ता, संरक्षक डॉक्टर राजीव भारद्वाज, उपायुक्त चम्बा मुकेश रेपस्वाल सहित सभी सहयोग करने वालों का आभार भी प्रकट किया। बहरहाल, इस सफल आयोजन से स्थानीय युवाओं, उद्यमियों और कारीगरों में आत्मनिर्भरता की नई ऊर्जा का संचार हुआ और यह एक्सपो प्रेरणादायी संदेश के साथ संपन्न हुआ है।

 

बेस्ट डिस्प्ले पुरस्कार से इन्हें किया गया सम्मानित

 

1. ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टेंडर्ड

2. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ रिमोट सेंसिंग

3. जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया

4. नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेदा

5. मध्य प्रदेश हस्तशिल्प

6. पालमपुर विज्ञान केंद्र

7. पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय

8. एनसीडीसी

9.सीएसआईआर-आईएचबीटी

10. एनएचपीसी

11. भारतीय मानक ब्यूरो

12. उत्तर रेलवे

13. आईसीएमआर – डीकेएमए

14. इंडिया टूरिज्म

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000