सोलन न्यूज : धूं-धूं कर जला रावण, मेघनाथ और कुंभकरण का पुतला

सोलन। सोलन समेत आसपास के क्षेत्रों में दशहरा पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सोलन के ठोडो मैदान में असत्य पर सत्य की जीत के इस पर्व में हजारों लोग शामिल हुए। भगवान श्रीराम व उनकी सेना द्वारा रावण सेना को समाप्त करने के बाद रावण उसके भाई कुंभकरण और पुत्र मेघनाथ के पुतले धू-धू कर जल उठे।

Advertisement

श्रीराम के जयघोष के बीच अधर्म के इस खात्मे की गवाह जनता ही नहीं, स्वास्थ्यमंत्री, जिला उपायुक्त व हजारों की संख्या में लोग बने । शनिवार को ठोडो मैदान पर नगर निगम की ओर से हर साल की तरह इस बार भी दशहरा मेले का आयोजन किया गया। मेघनाथ, कुंभकरण, रावण के पुतलों को मैदान में दोपहर बाद स्थापित करना शुरू कर दिया गया था।

Advertisement

युवाओं की टीम ने शाम ढलते ही मेला स्थल पर रंगबिरंगी आतिशबाजी करके आकर्षण बटोरा। इसी बीच जगदंबा रामलीला मंडल गंज बाजार की ओर से आयोजित शोभायात्रा में भगवान राम की सेना यहां पहुंची, जहां रावण सेना के साथ राम सेना का युद्ध हुआ। इसमें मेघनाथ, कुंभकरण, रावण व उसकी सेना श्रीराम सेना के हाथों मारी गई।

Advertisement

इसके बाद रावण, मेघनाथ व कुंभकरण के पुतलों का दहन किया गया। पुतला दहन होते ही आतिशबाजी का नजारा आकर्षक रहा। प्रत्येक पुतला दहन के बाद करीब 10 मिनट तक पटाखों की आवाजें गूंजती रही।

Advertisement

नगर व आसपास क्षेत्र के हजारों लोगों ने दशहरा मेले का लुत्फ उठाया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कबीना मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल, डीसी मनमोहन शर्मा, एसपी गौरव सिंह तमाम विभागों के प्रमुख, गणमान्य लोगों के अलावा हजारों की संख्या में नगरवासियों ने हिस्सा लिया।

Advertisement

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000