सीमैंट के दाम में फिर 15 रुपए की बढ़ौतरी, लोग परेशान – भारत केसरी टीवी

सीमैंट के दाम में फिर 15 रुपए की बढ़ौतरी, लोग परेशान

मदन शर्मा

Advertisement

 

Advertisement

हिमाचल में सीमैंट कंपनियों ने एक बार फिर दाम बढ़ाकर उपभोक्ताओं की जेब पर बोझ डाल दिया है। सीमैंट के प्रति बैग दाम में 15 रुपए की बढ़ौतरी की गई है। इसके साथ ही सोलन में सीमैंट का एक बैग अब 410 रुपए में मिल रहा है। पिछले एक महीने में सीमैंट के दाम करीब 25 रुपए प्रति बैग बढ़ चुके हैं। पहले 5-5 रुपए की बढ़ौतरी के बाद अब कंपनियों ने सीधे 15 रुपए दाम बढ़ा दिए हैं। पहले से ही निर्माण सामग्री की बढ़ती लागत से परेशान लोगों के लिए अब घर बनाना और महंगा होता जा रहा है। जीएसटी दरों में कटौती के बाद आम उपभोक्ताओं को राहत मिलने की उम्मीद थी, लेकिन सीमैंट कंपनियों की ओर से लगातार की जा रही मूल्य वृद्धि इस राहत को बेअसर करती नजर आ रही है।

हिमाचल में सीमैंट के दाम सभी क्षेत्रों में एक समान नहीं हैं। परिवहन खर्च और क्षेत्र के हिसाब से कीमतों में अंतर रहता है। प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में सीमैंट का एक बैग करीब 410 रुपए से लेकर 500 रुपए तक में बिक रहा है। प्रदेश में कई सीमैंट उद्योग स्थापित हैं, लेकिन इसके बावजूद प्रदेश के उपभोक्ताओं को बार-बार कीमतों में बढ़ौतरी का सामना करना पड़ रहा है। लगातार बढ़ रहे दामों के बीच कंपनियों की मूल्य निर्धारण नीति और सरकारी निगरानी को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000