“चेस्टर हिल मामला बना कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचार का प्रतीक—बेनामी जमीन और मनी लॉन्ड्रिंग ने खोली पोल” – भारत केसरी टीवी

“चेस्टर हिल मामला बना कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचार का प्रतीक—बेनामी जमीन और मनी लॉन्ड्रिंग ने खोली पोल”

  1. “चेस्टर हिल मामला बना कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचार का प्रतीक—बेनामी जमीन और मनी लॉन्ड्रिंग ने खोली पोल”

 

Advertisement

“प्रदेश की जमीन पर डाका डालने वालों को नहीं बख्शा जाएगा—निष्पक्ष जांच और कड़ी कार्रवाई हो: राकेश जमवाल”

Advertisement

 

Advertisement

शिमला:  ब्यूरो सुभाष शर्मा।   21/04/2026

Advertisement

 

 

भाजपा प्रदेश मुख्य प्रवक्ता राकेश जमवाल ने बहुचर्चित चेस्टर हिल प्रकरण में सामने आए नए खुलासों को प्रदेश की कांग्रेस सरकार के संरक्षण में पनपे बड़े भ्रष्टाचार का प्रमाण बताया है। उन्होंने कहा कि कंपनी कर्मचारियों के नाम पर 150 बीघा से अधिक बेनामी जमीन खरीदना और इसमें मनी लॉन्ड्रिंग जैसे गंभीर आरोप जुड़ना इस बात को दर्शाता है कि प्रदेश में संगठित तरीके से आर्थिक अपराध को अंजाम दिया गया।

जमवाल ने कहा कि प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि संबंधित व्यक्तियों और उनके परिजनों के नाम पर सैकड़ों बीघा जमीन खरीदी गई, जो उनकी आय के स्रोतों से मेल नहीं खाती। यह स्पष्ट संकेत है कि काले धन को खपाने और नियमों को दरकिनार करने के लिए पूरे सिस्टम का दुरुपयोग किया गया। उन्होंने कहा कि इस मामले में केवल कुछ व्यक्तियों की भूमिका नहीं, बल्कि कई स्तरों पर मिलीभगत की आशंका है, जिसमें प्रशासनिक अधिकारियों, प्रोजेक्ट से जुड़े लोगों और राजनीतिक संरक्षण देने वालों की भूमिका की भी गहन जांच होनी चाहिए।

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि यह मामला केवल अवैध जमीन खरीद तक सीमित नहीं है, बल्कि हिमाचल प्रदेश की भोली-भाली जनता के अधिकारों और संसाधनों पर सीधा हमला है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में ऐसे मामलों को दबाने और दोषियों को बचाने का प्रयास किया जाता रहा है, लेकिन अब सच्चाई धीरे-धीरे सामने आ रही है।

राकेश जमवाल ने प्रदेश सरकार से मांग की कि इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध जांच सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि जांच किसी भी दबाव या प्रभाव से मुक्त होनी चाहिए और इसमें शामिल हर दोषी—चाहे वह कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो—के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए।

उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा इस मुद्दे को प्रदेशभर में मजबूती से उठाएगी और जनता को सच्चाई से अवगत कराएगी। “प्रदेश की जमीन को लूटने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। भाजपा न्याय और पारदर्शिता के लिए लगातार संघर्ष करती रहेगी,” जमवाल ने दृढ़ता के साथ कहा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000