विधानसभा के मॉनसून सत्र में गूंजेंगे 1036 सवाल, 21 से तीन सितंबर तक चलेगा 14वीं विधानसभा का 12वां सत्र – भारत केसरी टीवी

विधानसभा के मॉनसून सत्र में गूंजेंगे 1036 सवाल, 21 से तीन सितंबर तक चलेगा 14वीं विधानसभा का 12वां सत्र

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

स्पीकर कुलदीप सिंह पठानिया ने बुधवार को पत्रकार वार्ता में दी जानकारी

बोले, 21 अगस्त से तीन सितंबर तक चलेगा 14वीं विधानसभा का 12 वां सत्र

विधानसभा सचिवालय को 787 तारांकित और 249 अतारांकित प्रश्न मिले

हिमाचल विधानसभा के मॉनसून सत्र में 1036 सवाल गूजेंगे। अधिकतर सवाल आपदा, शिक्षा, स्वास्थ्य से जुड़े है। 21 अगस्त से तीन सितंबर तक सत्र चलेगा और इस दौरान 10 बैठकें होगी। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने बुधवार को आयोजित पत्रकारवार्ता में यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि हिमाचल की 14वीं विधानसभा का 12 वां सत्र 21 अगस्त सुबह 11 बजे शुरू होगा। इस दिन पूर्व विधायक स्वर्गीय विजेंद्र सिंह तथा राम चंद भाटिया के प्रति शोक दगार होंगे। तीन सितंबर तक चलने वाले मानसून सत्र में 27 अगस्त का दिन गैर सरकारी सदस्य कार्य दिवस निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष बजट सत्र में 16 बैठकें आयोजित कर चुके है, जबकि मानसून सत्र की इस बैठकों के साथ ही इन आंकड़ा 25 हो जाएगा।

कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि मानसून सत्र के लिए सदस्यों की ओर से 1036 प्रश्रों की सूचनाएं विधानसभा सचिवालय को आनलाइन माध्यम से प्राप्त हुई है। इनमें 787 प्रश्न तारांकित तथा 249 प्रश्न अतारांकित है। इन सभी को नियमानुसार आगामी कार्रवाई के लिए सरकार को भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि सदस्यों की ओर से विधानसभा सचिवालय को प्रश्र सूचनाएं भेजने की समय अवधि 18 अगस्त तक की थी। स्पीकर ने कहा कि नियम 62 के तहत 13 , नियम 63 में 2 और नियम 101 के अन्तर्गत 05 नोटिस प्राप्त हुए है। जबकि नियम 130 के तहत 15 सूचनाएं सदस्यों को मिली है। इन सभी को भी सरकार के समक्ष आगामी कार्रवाई के लिए प्रेषित कर दिया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000