VBYLD 2027 क्विज में मंडी जिले के 31,600 युवाओं ने लिया भाग, 998 प्रतिभागी निबंध लेखन चरण के लिए चयनित – भारत केसरी टीवी

VBYLD 2027 क्विज में मंडी जिले के 31,600 युवाओं ने लिया भाग, 998 प्रतिभागी निबंध लेखन चरण के लिए चयनित

मदन शर्मा

Advertisement

मेरा युवा भारत (MY Bharat), जिला मंडी द्वारा Viksit Bharat Young Leaders Dialogue (VBYLD) 2027 के अंतर्गत आयोजित ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता में मंडी जिले के युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए उल्लेखनीय सहभागिता दर्ज की है। जिले से लगभग 31,600 प्रतिभागियों ने ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता में भाग लिया। क्विज प्रतियोगिता के प्रथम चरण के पश्चात मंडी जिले से 998 प्रतिभागियों का चयन अगले चरण अर्थात ऑनलाइन Essay Writing Competition के लिए हुआ है। चयनित प्रतिभागियों को निर्धारित समयावधि के भीतर ऑनलाइन निबंध लेखन प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।जिला युवा अधिकारी, मंडी श्रीमती भारती मोंगरा ने बताया कि VBYLD 2027 युवाओं को राष्ट्र निर्माण, विकसित भारत के संकल्प तथा देश के भविष्य से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर अपनी सोच, विचार और नेतृत्व क्षमता प्रस्तुत करने का एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान करता है। उन्होंने चयनित सभी प्रतिभागियों को निबंध लेखन चरण में सक्रिय रूप से भाग लेने तथा आगामी राष्ट्रीय स्तर की प्रक्रिया के लिए शुभकामनाएं दीं।उन्होंने कहा कि मंडी जिले से 31,600 युवाओं की भागीदारी और 998 प्रतिभागियों का अगले चरण के लिए चयन जिले के युवाओं में राष्ट्र निर्माण एवं नेतृत्व संबंधी गतिविधियों के प्रति बढ़ती रुचि को दर्शाता है। MY Bharat, जिला मंडी द्वारा युवाओं को VBYLD 2027 के आगामी चरणों में अधिक से अधिक भागीदारी के लिए निरंतर मार्गदर्शन एवं प्रोत्साहन प्रदान किया जा रहा है।जिला MY Bharat कार्यालय ने चयनित प्रतिभागियों से अपील की है कि वे 15 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन Essay Writing Competition में अनिवार्य रूप से भाग लें और VBYLD 2027 की आगामी चयन प्रक्रिया में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

Advertisement

 

VBYLD 2027 क्विज में मंडी जिले के 31,600 युवाओं ने लिया भाग, 998 प्रतिभागी निबंध लेखन चरण के लिए चयनित

 

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000