पर्यावरण बचाना है तो हरित क्रांति लानी होगी : डॉ. सिकंदर कुमार विश्व पर्यावरण दिवस पर तारादेवी में स्वच्छता अभियान में की सहभागिता, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश पेड़ लगाएं, पर्यावरण बचाएं; हरियाली बढ़ाएं, जीवन मुस्कुराएं : डॉ. सिकंदर कुमार शिमला। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भाजपा के राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार ने शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के तारादेवी में आयोजित स्वच्छता अभियान में सहभागिता कर पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता का संदेश दिया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित लोगों को विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं देते हुए प्रकृति संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयासों का आह्वान किया। डॉ. सिकंदर कुमार ने कहा कि पर्यावरण हमारे जीवन का आधार है। हमें शुद्ध वायु, स्वच्छ जल और जीवन के लिए आवश्यक संसाधन प्रकृति से ही प्राप्त होते हैं। यदि पर्यावरण सुरक्षित रहेगा तो मानव जीवन भी सुरक्षित रहेगा। इसलिए पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन का विषय नहीं, बल्कि हम सभी की निरंतर जिम्मेदारी है। उन्होंने अपने संबोधन की शुरुआत एक शायरी के साथ करते हुए कहा— “पेड़ लगाएं, पर्यावरण बचाएं, हरियाली बढ़ाएं, जीवन मुस्कुराएं।” उन्होंने कहा कि आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर हमें यह संकल्प लेना चाहिए कि हम अधिक से अधिक पौधे लगाएंगे और उनके संरक्षण की जिम्मेदारी भी निभाएंगे। केवल पौधारोपण ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि पौधों को वृक्ष बनने तक उनकी देखभाल करना भी उतना ही आवश्यक है। डॉ. सिकंदर कुमार ने कहा कि बढ़ती आबादी, औद्योगिकीकरण, अनियोजित विकास और आधुनिक जीवनशैली के कारण पर्यावरण पर गंभीर संकट उत्पन्न हो रहा है। लगातार जंगलों की कटाई, वायु एवं जल प्रदूषण तथा प्लास्टिक के बढ़ते उपयोग ने प्रकृति के संतुलन को प्रभावित किया है। यदि समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो आने वाली पीढ़ियों को गंभीर चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में “एक पेड़ मां के नाम” जैसे अभियान पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास हैं। समाज के प्रत्येक व्यक्ति को पर्यावरण संरक्षण की इस मुहिम से जुड़ना चाहिए। डॉ. सिकंदर कुमार ने कहा कि पर्यावरण बचाना है तो हरित क्रांति लानी होगी। इसके लिए प्रत्येक नागरिक को पौधारोपण, स्वच्छता और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के लिए आगे आना होगा। उन्होंने लोगों से प्लास्टिक के उपयोग को कम करने, जल संरक्षण करने और अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने का आग्रह किया। कार्यक्रम में गुरमीत सिंह, प्रमोद ठाकुर, प्यार सिंह कंवर, तिलक राज, रणदीप कंवर, अलका कंवर सहित अन्य गणमान्य लोग एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। – भारत केसरी टीवी

पर्यावरण बचाना है तो हरित क्रांति लानी होगी : डॉ. सिकंदर कुमार विश्व पर्यावरण दिवस पर तारादेवी में स्वच्छता अभियान में की सहभागिता, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश पेड़ लगाएं, पर्यावरण बचाएं; हरियाली बढ़ाएं, जीवन मुस्कुराएं : डॉ. सिकंदर कुमार शिमला। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भाजपा के राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार ने शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के तारादेवी में आयोजित स्वच्छता अभियान में सहभागिता कर पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता का संदेश दिया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित लोगों को विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं देते हुए प्रकृति संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयासों का आह्वान किया। डॉ. सिकंदर कुमार ने कहा कि पर्यावरण हमारे जीवन का आधार है। हमें शुद्ध वायु, स्वच्छ जल और जीवन के लिए आवश्यक संसाधन प्रकृति से ही प्राप्त होते हैं। यदि पर्यावरण सुरक्षित रहेगा तो मानव जीवन भी सुरक्षित रहेगा। इसलिए पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन का विषय नहीं, बल्कि हम सभी की निरंतर जिम्मेदारी है। उन्होंने अपने संबोधन की शुरुआत एक शायरी के साथ करते हुए कहा— “पेड़ लगाएं, पर्यावरण बचाएं, हरियाली बढ़ाएं, जीवन मुस्कुराएं।” उन्होंने कहा कि आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर हमें यह संकल्प लेना चाहिए कि हम अधिक से अधिक पौधे लगाएंगे और उनके संरक्षण की जिम्मेदारी भी निभाएंगे। केवल पौधारोपण ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि पौधों को वृक्ष बनने तक उनकी देखभाल करना भी उतना ही आवश्यक है। डॉ. सिकंदर कुमार ने कहा कि बढ़ती आबादी, औद्योगिकीकरण, अनियोजित विकास और आधुनिक जीवनशैली के कारण पर्यावरण पर गंभीर संकट उत्पन्न हो रहा है। लगातार जंगलों की कटाई, वायु एवं जल प्रदूषण तथा प्लास्टिक के बढ़ते उपयोग ने प्रकृति के संतुलन को प्रभावित किया है। यदि समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो आने वाली पीढ़ियों को गंभीर चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में “एक पेड़ मां के नाम” जैसे अभियान पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास हैं। समाज के प्रत्येक व्यक्ति को पर्यावरण संरक्षण की इस मुहिम से जुड़ना चाहिए। डॉ. सिकंदर कुमार ने कहा कि पर्यावरण बचाना है तो हरित क्रांति लानी होगी। इसके लिए प्रत्येक नागरिक को पौधारोपण, स्वच्छता और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के लिए आगे आना होगा। उन्होंने लोगों से प्लास्टिक के उपयोग को कम करने, जल संरक्षण करने और अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने का आग्रह किया। कार्यक्रम में गुरमीत सिंह, प्रमोद ठाकुर, प्यार सिंह कंवर, तिलक राज, रणदीप कंवर, अलका कंवर सहित अन्य गणमान्य लोग एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

पर्यावरण बचाना है तो हरित क्रांति लानी होगी : डॉ. सिकंदर कुमा

Advertisement

शिमला ब्यूरो सुभाष शर्मा। 05/06/2026

Advertisement

 

 

 

विश्व पर्यावरण दिवस पर तारादेवी में स्वच्छता अभियान में की सहभागिता, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

 

पेड़ लगाएं, पर्यावरण बचाएं; हरियाली बढ़ाएं, जीवन मुस्कुराएं : डॉ. सिकंदर कुमार

 

शिमला।   सुभाष शर्मा

 

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भाजपा के राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार ने शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के तारादेवी में आयोजित स्वच्छता अभियान में सहभागिता कर पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता का संदेश दिया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित लोगों को विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं देते हुए प्रकृति संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयासों का आह्वान किया।

 

डॉ. सिकंदर कुमार ने कहा कि पर्यावरण हमारे जीवन का आधार है। हमें शुद्ध वायु, स्वच्छ जल और जीवन के लिए आवश्यक संसाधन प्रकृति से ही प्राप्त होते हैं। यदि पर्यावरण सुरक्षित रहेगा तो मानव जीवन भी सुरक्षित रहेगा। इसलिए पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन का विषय नहीं, बल्कि हम सभी की निरंतर जिम्मेदारी है।

 

उन्होंने अपने संबोधन की शुरुआत एक शायरी के साथ करते हुए कहा—

 

“पेड़ लगाएं, पर्यावरण बचाएं,

हरियाली बढ़ाएं, जीवन मुस्कुराएं।”

 

उन्होंने कहा कि आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर हमें यह संकल्प लेना चाहिए कि हम अधिक से अधिक पौधे लगाएंगे और उनके संरक्षण की जिम्मेदारी भी निभाएंगे। केवल पौधारोपण ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि पौधों को वृक्ष बनने तक उनकी देखभाल करना भी उतना ही आवश्यक है।

 

डॉ. सिकंदर कुमार ने कहा कि बढ़ती आबादी, औद्योगिकीकरण, अनियोजित विकास और आधुनिक जीवनशैली के कारण पर्यावरण पर गंभीर संकट उत्पन्न हो रहा है। लगातार जंगलों की कटाई, वायु एवं जल प्रदूषण तथा प्लास्टिक के बढ़ते उपयोग ने प्रकृति के संतुलन को प्रभावित किया है। यदि समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो आने वाली पीढ़ियों को गंभीर चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।

 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में “एक पेड़ मां के नाम” जैसे अभियान पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास हैं। समाज के प्रत्येक व्यक्ति को पर्यावरण संरक्षण की इस मुहिम से जुड़ना चाहिए।

 

डॉ. सिकंदर कुमार ने कहा कि पर्यावरण बचाना है तो हरित क्रांति लानी होगी। इसके लिए प्रत्येक नागरिक को पौधारोपण, स्वच्छता और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के लिए आगे आना होगा। उन्होंने लोगों से प्लास्टिक के उपयोग को कम करने, जल संरक्षण करने और अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने का आग्रह किया।

 

कार्यक्रम में गुरमीत सिंह, प्रमोद ठाकुर, प्यार सिंह कंवर, तिलक राज, रणदीप कंवर, अलका कंवर सहित अन्य गणमान्य लोग एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000