स्वतंत्र-निष्पक्ष चुनाव लोकतंत्र की बुनियाद, मुकेश बोले, वोट की सुरक्षा-निष्पक्ष गिनती निर्वाचन आयोग की जिम्मेदारी* – भारत केसरी टीवी

स्वतंत्र-निष्पक्ष चुनाव लोकतंत्र की बुनियाद, मुकेश बोले, वोट की सुरक्षा-निष्पक्ष गिनती निर्वाचन आयोग की जिम्मेदारी*

मदन शर्मा

Advertisement

 

Advertisement

 

ऊना ‘लोकतंत्र बचाओ, देश बचाओ, वोट बचाओ, संविधान बचाओ’ मुहिम के तहत प्रदर्शन करते कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि लोकतंत्र में जनता सर्वोपरि है और उसके वोट की सुरक्षा तथा निष्पक्ष गिनती सुनिश्चित करना निर्वाचन व्यवस्था की जिम्मेदारी है। ऊना में कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन के दौरान उन्होंने कहा कि मतदाता सूचियों और चुनाव प्रक्रिया को लेकर जो सवाल उठ रहे हैं, उनका पारदर्शी तरीके से जवाब मिलना चाहिए। जिला कांग्रेस अध्यक्ष देशराज गौतम की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में हिमाचल कांग्रेस प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद रजनी पाटिल, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक सतपाल रायजादा सहित कांग्रेस के विधायक और वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव लोकतंत्र की बुनियाद हैं।

मतदाता को अपने वोट के अधिकार को लेकर किसी तरह की आशंका नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और जवाबदेही लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए जरूरी है। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस जनता के मताधिकार और संविधान की रक्षा की लड़ाई में पूरी मजबूती के साथ खड़ी है। कांग्रेस ने मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर भी आपत्ति जताई। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि लोकतंत्र केवल चुनाव कराने तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रत्येक पात्र नागरिक का वोट सुरक्षित रहना भी उतना ही महत्त्वपूर्ण है। जनता के मन में चुनाव प्रक्रिया को लेकर विश्वास कायम रखना जरूरी है

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000