सोलन में 100 करोड़ से बनेगा अंगदान केंद्र, न्यू कथेड़ अस्पताल में तैयार हो रहा खाका – भारत केसरी टीवी

सोलन में 100 करोड़ से बनेगा अंगदान केंद्र, न्यू कथेड़ अस्पताल में तैयार हो रहा खाका

मदन शर्मा

Advertisement

 

Advertisement

 

आईजीएमसी शिमला के बाद प्रदेश का दूसरा सेंटर होगा, न्यू कथेड़ अस्पताल में तैयार हो रहा खाका

सोलन अब अंग देकर दूसरों का जीवन बचाएगा। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के निर्देश पर जिला मुख्यालय में 100 करोड़ से स्पेशियलिटी अस्पताल में अंगदान केंद्र तैयार किया जाएगा। प्रदेश का दूसरा अंगदान केंद्र स्थापित करने की योजना पर काम चल रहा है। यह केवल सुक्खू सरकार की वजह से ही संभव हो पाया है। सुक्खू सरकार आए दिन स्वास्थ्य विभाग को और बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत है। केंद्र शुरू होने के बाद अंगदान की इच्छा रखने वाले लोगों को पंजीकरण और आवश्यक जानकारी के लिए स्थानीय स्तर पर सुविधा मिल सकेगी।

स्वास्थ्य विभाग और अस्पताल प्रबंधन की ओर से इस संबंध में प्रारंभिक स्तर पर खाका तैयार किया जा रहा है। प्रस्तावित केंद्र के शुरू होने के बाद सोलन और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को अंगदान से जुड़ी आवश्यक जानकारी, पंजीकरण और प्रक्रिया के संबंध में सुविधा मिल सकेगी। फिलहाल प्रदेश में अंगदान से जुड़ी प्रमुख सुविधा आईजीएमसी शिमला में उपलब्ध है। इसी तर्ज पर सोलन में भी यह सुविधा विकसित करने की तैयारी की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग का मानना है कि न्यू कथेड़ में तैयार हो रहा सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं से लैस होगा।

आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं प्रस्तावित

न्यू कथेड़ में सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का निर्माण कार्य इन दिनों तेजी से चल रहा है । करीब 100 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से तैयार हो रहे इस अस्पताल में ट्रॉमा सेंटर, हेलिपैड सहित कई आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं प्रस्तावित हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000