मंडी मे चलती HRTC बस के अचानक निकले पिछले दोनों टायर, 21 यात्रियों की बाल-बाल बची जान – भारत केसरी टीवी

मंडी मे चलती HRTC बस के अचानक निकले पिछले दोनों टायर, 21 यात्रियों की बाल-बाल बची जान

मदन शर्मा

Advertisement

 

Advertisement

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला में बुधवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। छतरी से मंडी जा रही हिमाचल पथ परिवहन निगम की एक बस के डुघल के पास अचानक पिछले दोनों टायर निकल गए। गनीमत यह रही कि बस चालक ने अपनी सतर्कता और सूझबूझ का परिचय देते हुए समय रहते वाहन पर नियंत्रण पा लिया और बस को सड़क पर ही सुरक्षित रोक दिया। घटना के समय बस में 21 यात्री सवार थे। यदि चालक बस को नियंत्रित करने में जरा भी चूक करता, तो एक बड़ा और दर्दनाक हादसा हो सकता था

जानकारी के अनुसार यह घटना बुधवार सुबह करीब 9:45 बजे घटी। जैसे ही चलती बस के दोनों पिछले टायर धड़ाम से बाहर निकले, बस में सवार यात्रियों में हड़कंप मच गया। हालांकि, बस के सुरक्षित रुकने के बाद सभी यात्रियों ने राहत की सांस ली। इस तकनीकी खराबी के कारण बस सड़क के बीचोंबीच फंस गई, जिसके चलते चैलचौक-जंजैहली मार्ग पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। करीब सवा दो घंटे तक यातायात पूरी तरह बाधित रहा और दोपहर 12 बजे के आसपास मार्ग को फिर से बहाल किया जा सका। इस दौरान जंजैहली और चैलचौक की ओर सफर कर रहे यात्रियों सहित स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में एचआरटीसी प्रबंधन की कार्यप्रणाली को लेकर रोष है। लोगों ने प्रबंधन से मांग की है कि बसों की तकनीकी जांच और रखरखाव व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाया जाए,

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000