मन की नाराजगी हुई दूर, अब होगी सोलन में रामलीला – भारत केसरी टीवी

मन की नाराजगी हुई दूर, अब होगी सोलन में रामलीला

MADAN SHARMA

Advertisement

मन की नाराजगी हुई दूर, अब होगी सोलन में रामलीला
पहले मंच तैयार न होने के कारण जगदम्बा रामलीला ने किया था मंचन से किनारा, लोगों के आग्रह पर बदला फैसला
सोलन। सोलन शहर में इस वर्ष रामलीला के मंचन को लेकर बनी असमंजस की स्थिति अब खत्म हो गई है। कुछ दिन पहले रामलीला का मंच तैयार न होने के कारण जगदम्बा रामलीला कमेटी ने इस वर्ष रामलीला का मंचन नहीं करने का निर्णय लिया था। इसके बाद शहरवासियों और रामलीला प्रेमियों में निराशा का माहौल था।
रामलीला के मंचन को लेकर शहर के लोगों की ओर से लगातार आग्रह किया जा रहा था कि सोलन में वर्षों से चली आ रही रामलीला की परंपरा इस बार भी जारी रखी जाए। लोगों की भावनाओं और आग्रह को देखते हुए जगदम्बा रामलीला ने अपने निर्णय पर पुनर्विचार करते हुए रामलीला के मंचन का फैसला लिया है।
कमेटी ने शहरवासियों की बातों का मान रखते हुए रामलीला आयोजित करने की हामी भर दी है। इससे रामलीला प्रेमियों में खुशी की लहर है।
गौरतलब है कि इससे पहले रामलीला के निर्देशक हरीश मारवाह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से मंचन को लेकर स्थिति स्पष्ट की थी। मंच तैयार न होने के कारण इस बार रामलीला आयोजित न करने की बात सामने आई थी।
अब मनमुटाव और नाराजगी दूर होने के बाद सोलन में एक बार फिर श्रीराम के जयकारों के साथ रामलीला का मंच सजने की उम्मीद है। शहरवासियों में भी रामलीला के आयोजन को लेकर उत्साह बढ़ गया है।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000