*12 साल में कृषि को 589.59 करोड़ आबंटित, अनुराग बोले, किसान हित में हिमाचल के साथ खड़ी है मोदी सरकार – भारत केसरी टीवी

*12 साल में कृषि को 589.59 करोड़ आबंटित, अनुराग बोले, किसान हित में हिमाचल के साथ खड़ी है मोदी सरकार

मदन शर्मा

Advertisement

सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार हिमाचल प्रदेश के किसानों के हितों और कृषि क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने हिमाचल प्रदेश के कृषि क्षेत्र को मजबूत करने और किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से केंद्र सरकार द्वारा 64.82 करोड़ रुपए की दूसरी किस्त जारी किए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान का आभार व्यक्त किया। अनुराग सिंह ठाकुर ने बताया कि जारी की गई राशि में राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत 28.31 करोड़ रुपए तथा कृषि उन्नति योजना के तहत 36.51 करोड़ रुपए शामिल हैं।

Advertisement

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों के दौरान केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत हिमाचल प्रदेश के लिए कुल 589.59 करोड़ रुपए आबंटित किए हैं। इसमें से 456.07 करोड़ रुपए जारी किए जा चुके हैं, जबकि 378.24 करोड़ रुपए का उपयोग कृषि विकास से संबंधित कार्यों में किया गया है। अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की भौगोलिक एवं कृषि संबंधी विशिष्ट परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार फसल विविधीकरण, आधुनिक सिंचाई सुविधाओं, कृषि अवसंरचना और किसानों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर निवेश कर रही है। उन्होंने कहा कि कृषि क्षेत्र को आधुनिक, टिकाऊ और अधिक लाभकारी बनाने के लिए केंद्र सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से सहयोग प्रदान कर रही है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000