प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना की अवधि बढ़ी, हिमाचल में 35 परियोजनाओं को मिलेगा लाभ, 187.24 करोड़ स्वीकृत – भारत केसरी टीवी

प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना की अवधि बढ़ी, हिमाचल में 35 परियोजनाओं को मिलेगा लाभ, 187.24 करोड़ स्वीकृत

मदन शर्मा

Advertisement

 

Advertisement

66,870 हेक्टेयर क्षेत्र कृषि सिंचाई योजना में शामिल

कृषि सिंचाई योजना में 187.24 करोड़ स्वीकृत

हिमाचल प्रदेश में ग्रामीण विकास विभाग के माध्यम से लागू की जा रही प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना 2.0 की अवधि को केंद्र सरकार की ओर से आगे बढ़ा दिया गया है। योजना की अवधि बढऩे से इसके तहत पहले से स्वीकृत और प्रगतिरत विकास कार्यों को पूरा करने का रास्ता साफ हो गया है। इसके अलावा जो कार्य अभी शेष हैं, उन्हें निर्धारित प्रक्रिया के तहत आगे बढ़ाया जा सकेगा। योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में जल एवं मृदा संरक्षण को बढ़ावा देने के साथ-साथ प्राकृतिक संसाधनों का बेहतर और सतत प्रबंधन सुनिश्चित करना है। प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना 2.0 केंद्र प्रायोजित योजना है और इसे केंद्र तथा राज्य सरकार के 90:10 के वित्तीय अनुपात में लागू किया जा रहा है।

योजना की मूल अवधि वर्ष 2021 से मार्च 2026 तक निर्धारित की गई थी। इसके बाद इसकी अवधि बढ़ाकर 30 सितंबर, 2026 तक की गई थी। अब एक बार फिर योजना की अवधि बढ़ाई गई है। इससे हिमाचल में योजना के तहत चल रहे विभिन्न कार्यों को निर्धारित समय में पूरा करने के लिए अतिरिक्त अवसर मिलेगा। योजना के तहत प्रदेश में कुल 35 परियोजनाएं स्वीकृत हैं। इन परियोजनाओं के माध्यम से 66,870 हेक्टेयर क्षेत्र को योजना के दायरे में लाया गया है। इन परियोजनाओं के लिए कुल 187.24 करोड़ का बजट स्वीकृत किया गया है। योजना के अंतर्गत प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन यानी नेचुरल रिसोर्स मैनेजमेंट से संबंधित 2,757 कार्य पूरे किए जा चुके हैं।

इन कार्यों पर 68.12 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं। इसी तरह योजना के तहत प्रोडक्शन सिस्टम के अंतर्गत 1,210 कार्य पूरे किए जा चुके हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000