3223 परिवारों को मिलेगा अपना घर, सरकार ने मकान निर्माण के लिए दिए 48.35 करोड़ रुपए – भारत केसरी टीवी

3223 परिवारों को मिलेगा अपना घर, सरकार ने मकान निर्माण के लिए दिए 48.35 करोड़ रुपए

मदन शर्मा

Advertisement

हिमाचल प्रदेश सरकार ने आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद परिवारों को पक्की छत उपलब्ध करवाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। स्वर्ण जयंती आश्रय योजना के तहत प्रदेश में 3,223 नए लाभार्थियों के लिए मकान स्वीकृत किए गए हैं। इन परिवारों को मकान निर्माण के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाने के लिए सरकार ने कुल 48.35 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है। योजना के तहत प्रत्येक लाभार्थी को 1.50 लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान की जाएगी। सरकार का उद्देश्य ऐसे परिवारों को आवास की सुविधा उपलब्ध करवाना है, जो आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वर्षों से अपने पक्के मकान का निर्माण नहीं कर पा रहे हैं।

Advertisement

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए प्रयासरत है कि आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद परिवार आवास जैसी मूलभूत सुविधा से वंचित न रहें। उन्होंने कहा कि स्वर्ण जयंती आश्रय योजना के तहत 3,223 नए लाभार्थियों के मकान स्वीकृत किए गए हैं और इनके लिए 48.35 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। प्रत्येक लाभार्थी को 1.50 लाख रुपए की सहायता प्रदान की जाएगी। सरकार का प्रयास है कि योजना का लाभ वास्तविक रूप से जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचे और उन्हें अपने मकान के निर्माण में आर्थिक सहारा मिल सके।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000