कुल्लू को स्वच्छता में नंबर एक बनाने के लिए ‘कुल्लू बदलाव की ओर’ अभियान शुरू*l – भारत केसरी टीवी

कुल्लू को स्वच्छता में नंबर एक बनाने के लिए ‘कुल्लू बदलाव की ओर’ अभियान शुरू*l

मदन शर्मा

Advertisement

*विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने स्वच्छता वाहनों को दिखाई हरी झंडी*

Advertisement

 

*कचरा फैलाने वालों पर नजर रखने को बनेगा फ्लाइंग स्क्वायड*

 

*कुल्लू, 2 अक्टूबर।* कुल्लू शहर को स्वच्छता के क्षेत्र में देश का अग्रणी शहर बनाने के उद्देश्य से ‘कुल्लू बदलाव की ओर’ अभियान का शुभारंभ किया गया। कुल्लू के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने स्वच्छता वाहनों को हरी झंडी दिखाकर शहर में कूड़ा-कचरा प्रबंधन की विशेष मुहिम की शुरुआत की।

 

इस अवसर पर विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश में चल रहा व्यवस्था परिवर्तन अब स्वच्छता के क्षेत्र में भी धरातल पर दिखाई दे रहा है। कुल्लू शहर की स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए नगर परिषद ने ‘लॉर्ड शिवा एंटरप्राइजेज’ के साथ करार किया है, जो शहर में कचरा प्रबंधन का कार्य संभालेगी।

 

उन्होंने कहा कि कुल्लू प्रदेश का प्रमुख पर्यटन केंद्र है और यहां देश-विदेश से बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। इसके अलावा लाहौल-स्पीति के लोग भी यहां बड़ी संख्या में निवास करते हैं। ऐतिहासिक कुल्लू दशहरे से पहले शहर को युद्ध स्तर पर स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित स्वरूप देने के प्रयास किए जाएंगे।

 

विधायक ने स्वच्छता को जन-आंदोलन बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि शहर में कचरा फैलाने वालों पर नजर रखने के लिए विशेष फ्लाइंग स्क्वायड गठित किया गया है। यह दल सभी वार्डों में औचक निरीक्षण करेगा और स्वच्छता व्यवस्था की निगरानी करेगा।

 

उन्होंने सफाई कर्मचारियों के कल्याण पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों को बेहतर वेतन, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाना सरकार की प्राथमिकता है।

 

विधायक ने क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी देते हुए कहा कि रामशिला से लंकाबेकर तक तटबंध का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। इनर अखाड़ा के लिए 8 करोड़ रुपये की परियोजना को मंजूरी मिल गई है। इसके अलावा कुल्लू से भुंतर तक तटबंध निर्माण, घाटों के निर्माण और सौंदर्यीकरण के लिए भी एक बड़ी परियोजना तैयार की जा रही है।

 

इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्षा आशा ठाकुर ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। कार्यक्रम में उपायुक्त कुल्लू डॉ. अमित कुमार शर्मा, एसडीएम जय जयवंती ठाकुर, नगर परिषद के पार्षदगण, कार्यकारी अधिकारी ललित कुमार सहित प्रशासनिक अधिकारी और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000