अब देश में कहीं भी मिलेगा राशन, वन नेशन, वन राशन कार्ड से राशन की आसान हुई सुविधा – भारत केसरी टीवी

अब देश में कहीं भी मिलेगा राशन, वन नेशन, वन राशन कार्ड से राशन की आसान हुई सुविधा

मदन शर्मा

Advertisement

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अ*धिनियम के पात्र लाभार्थियों को ‘वन नेशन वन राशन कार्ड’ योजना के माध्यम से देश में कहीं भी उनकी पात्रता के अनुसार राशन लेने की सुविधा उपलब्ध करवाई गई है। जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक आंचल कुमारी ने बताया कि लाभार्थी अपने मौजूदा राशन कार्ड का उपयोग करते हुए किसी भी ईपीओएस सक्षम उचित मूल्य की दुकान से पूर्ण अथवा आंशिक पात्रता का खाद्यान्न प्राप्त कर सकता है। यह सुविधा विशेष रूप से प्रवासी श्रमिकों, कामगारों तथा रोजगार के कारण अपने गृह क्षेत्र से बाहर रहने वाले परिवारों के लिए उपयोगी है। अब लाभार्थी को केवल अपने मूल गांव अथवा निर्धारित उचित मूल्य की दुकान पर ही निर्भर रहने की आवश्यकता नहीं है। परिवार का कोई सदस्य यदि रोजगार के लिए दूसरे शहर अथवा राज्य में रह रहा है, तो वह वहां अपनी पात्रता के अनुसार राशन प्राप्त कर सकता है, जबकि परिवार के अन्य सदस्य अपने गृह क्षेत्र में उपलब्ध शेष पात्रता का लाभ ले सकते हैं। डीएफएससी ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा उपलब्ध ‘मेरा राशन’ मोबाइल ऐप के माध्यम से लाभार्थी अपनी राशन पात्रता, हाल के लेनदेन, आधार सीडिंग की स्थिति तथा राष्ट्रीय पोर्टेबिलिटी से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Advertisement

ऐप में निकटतम उचित मूल्य की दुकान का पता लगाने के लिए जीपीएस आधारित सुविधा भी उपलब्ध है और यह विभिन्न भारतीय भाषाओं में उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि राशन वितरण अथवा उचित मूल्य की दुकान से संबंधित किसी भी समस्या के लिए लाभार्थी टॉल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1967, अन्न सहायता आईवीआरएस 14457 और व्हाट्सऐप नंबर 98682-00445 पर संपर्क किया जा सकता है

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000