आपदा प्रभावित क्षेत्रों में नुकसान का जायजा लेने केंद्रीय टीम पहुंची कांगड़ा – भारत केसरी टीवी

आपदा प्रभावित क्षेत्रों में नुकसान का जायजा लेने केंद्रीय टीम पहुंची कांगड़ा

मदन शर्मा ,धर्मशाला, 28 सितंबर: मानसून सीजन के दौरान प्रदेश में हुई भारी बारिश, बाढ़ एवं भूस्खलन से हुए नुकसान का आकलन करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा गठित अंतर-मंत्रालय केंद्रीय टीम का छह सदस्यीय दल सोमवार को कांगड़ा जिला पहुंचा। टीम का नेतृत्व संयुक्त सचिव, गृह मंत्रालय, भारत सरकार एम. रामचंद्रुडु ने किया।

Advertisement

केंद्रीय टीम में निदेशक, जल शक्ति मंत्रालय (एमएंडए निदेशालय), शिमला प्रकाश चंद, निदेशक, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग (गेहूं विकास निदेशालय), गुरुग्राम डाॅ. सुभाष चंद्र, निदेशक, ग्रामीण विकास मंत्रालय, नई दिल्ली रामवतार मीणा, कार्यकारी अभियंता, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, शिमला शाश्वत महापात्रा, उप निदेशक, वित्त मंत्रालय, नई दिल्ली कनव दुआ तथा वैज्ञानिक, रिमोट सेंसिंग सेंटर, इसरो, अंतरिक्ष विभाग, हैदराबाद डाॅ. श्री शशिवर्धन रेड्डी शामिल हैं।

Advertisement

गगल हवाई अड्डे पहुंचने पर उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा सहित अन्य अधिकारियों ने केंद्रीय टीम का स्वागत किया। इसके बाद टीम ने अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में मानसून के दौरान जिला में हुए नुकसान तथा राहत एवं पुनर्स्थापना कार्यों की प्रगति की जानकारी भी दी गई।

बैठक के उपरांत केंद्रीय टीम चंबा जिला के भटियात क्षेत्र में आपदा प्रभावित क्षेत्रों के निरीक्षण के लिए रवाना हुई।

इस अवसर पर एसडीएम कांगड़ा अंजली गर्ग सहित जिला प्रशासन एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

केंद्रीय टीम अपने दो दिवसीय कांगड़ा दौरे के दौरान विभिन्न आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर नुकसान का स्थलीय जायजा लेगी। टीम प्रभावित क्षेत्रों में हुए नुकसान, राहत एवं पुनर्वास कार्यों तथा विभिन्न विभागों द्वारा किए गए आकलन की जानकारी प्राप्त करेगी। इसके अतिरिक्त जिला अधिकारियों के साथ बैठक कर आपदा से हुए नुकसान एवं आवश्यक राहत उपायों के संबंध में विस्तृत जानकारी ली जाएगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000