सोलन में नशे पर बड़ी कार्रवाई! पिकअप सवार दो युवकों से 15.38 ग्राम चिट्टा बरामद, दोनों गिरफ्तार – भारत केसरी टीवी

सोलन में नशे पर बड़ी कार्रवाई! पिकअप सवार दो युवकों से 15.38 ग्राम चिट्टा बरामद, दोनों गिरफ्तार

मदन शर्मा

Advertisement

 

Advertisement

दिनांक 22-09-2026 जिला पुलिस सोलन की SIU टीम द्वारा गश्त के दौरान प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर एक पिकअप वाहन को चैक किया गया। वाहन में सवार दो युवकों के कब्जे से 15.38 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की गई ।

 

आरोपियों की पहचान कपिल कुमार पुत्र श्री बरदेशी लाल, निवासी गांव सुधारंग, डाकघर रिकांगपियो, तहसील कल्पा, जिला किन्नौर, हिमाचल प्रदेश, उम्र 33 वर्ष तथा हरविन्द्र सिंह पुत्र श्री हरबन्स सिंह, निवासी गांव सुधारंग, डाकघर रिकांगपियो, तहसील कल्पा, जिला किन्नौर, हिमाचल प्रदेश, उम्र 30 वर्ष के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों को मौके पर गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध पुलिस थाना सदर सोलन में अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियोग की जांच के दौरान वारदात में प्रयुक्त पिकअप वाहन को भी जब्त कर पुलिस कब्जे में लिया गया है। दोनों आरोपियों को आज दिनांक 23-09-2026 को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। आरोपियों के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है। मामले में आगामी जांच जारी है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000