नीम करोली बाबा का चमत्कार! 150 फुट नीचे नदी में गिरी श्रद्धालुओं की कार, मौत के मुंह से सुरक्षित लौटे 6 सवार – भारत केसरी टीवी

नीम करोली बाबा का चमत्कार! 150 फुट नीचे नदी में गिरी श्रद्धालुओं की कार, मौत के मुंह से सुरक्षित लौटे 6 सवार

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में कालाअम्ब-सुकेती सड़क मार्ग पर शुक्रवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। उत्तराखंड से दर्शन कर पंजाब लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी एक कार अनियंत्रित होकर करीब 150 फुट नीचे मारकंडा नदी में जा गिरी। गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ। स्थानीय ग्रामीणों ने त्वरित रैस्क्यू अभियान चलाया और कार में सवार सभी 6 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को जब यह कार कालाअम्ब-सुकेती मार्ग से गुजर रही थी, तभी एक तीखे मोड़ पर चालक कार से अपना नियंत्रण खो बैठा। बेकाबू कार सड़क से नीचे लुढ़कती हुई लगभग 150 फुट नीचे मारकंडा नदी में जा गिरी। नदी में गिरने के बाद कार पानी के बहाव में कुछ दूरी तक बहती रही और फिर आगे जाकर पत्थरों के बीच फंस गई। हादसे के समय कार में कुल 6 लोग सवार थे, जिनमें 3 महिलाएं, 2 पुरुष और एक बच्चा शामिल था। कार को नदी में गिरता देख आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और बिना समय गंवाए पानी में उतरकर रैस्क्यू ऑप्रेशन शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए कार के शीशे/दरवाजे खोलकर सभी 6 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला और तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000