राजनीति से दूर रहने चाहिए मंदिर और मेले, मंडी में ख्योड़ नलवाड़ मेले के समापन पर बोले डिप्टी सीएम – भारत केसरी टीवी

राजनीति से दूर रहने चाहिए मंदिर और मेले, मंडी में ख्योड़ नलवाड़ मेले के समापन पर बोले डिप्टी सीएम

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

मेले और मंदिर हिमाचल प्रदेश की धरोहर हैं। इनको राजनीति का अखाड़ा नहीं बनाया जाना चाहिए। ख्योड़ मेले के समापन मौके पर आयोजित समारोह की अध्यक्षता करते हुए डिप्टी सीएम मुकेश अग्रिहोत्री ने कहा कि मंदिर और मेलों से राजनीति को दूर रखा जाना चाहिए। मुकेश ने कहा कि सभी को दलगत राजनीति से ऊपर उठकर इन मेलों में शामिल होना चाहिए। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने गुरुवार को नाचन विधानसभा क्षेत्र के ख्योड़ में आयोजित सात दिवसीय जिला स्तरीय नलवाड़ मेला ख्योड़ के समापन समारोह की अध्यक्षता की। उन्होंने मेले के समापन अवसर पर आयोजित शोभा यात्रा में भी भाग लिया। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति विकास निगम के अध्यक्ष लाल सिंह कौशल तथा प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष नरेश चौहान ने भी अपने विचार रखे।

बच्चों ने बांधा समां

इस अवसर पर क्यूट पहाडऩ फेम कुमारी अराध्या एवं डीएवी स्कूल बासा के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसके साथ ही प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय संस्थान की ओर से नशामुक्ति पर आधारित वक्तव्य दिया गया।

ये भी रहे मौजूद

इस मौके पर राज्य जल प्रबंधन बोर्ड के उपाध्यक्ष शशि शर्मा, जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षा चंपा ठाकुर, राज्य सहकारी बैंक निदेशक मंडल के सदस्य केशव नायक, कांग्रेस महासचिव बलविंद्र बबलू, अखिल अग्निहोत्री, एसडीएम देवीराम सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000