सोलन में मां-बेटी की संदिग्ध मौ#त से मचा हड़कंप, 6 माह की मासूम की मौ#त के बाद मां ने भी उठाया खौफनाक कदम – भारत केसरी टीवी

सोलन में मां-बेटी की संदिग्ध मौ#त से मचा हड़कंप, 6 माह की मासूम की मौ#त के बाद मां ने भी उठाया खौफनाक कदम

[MADAN SHARMA]

Advertisement

Solan News: हिमाचल प्रदेश के सोलन शहर के आंजी-रबौन क्षेत्र से एक बेहद दुखद और हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां मायके आई 29 वर्षीय महिला और उसकी महज छह माह की बेटी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है।

Advertisement

 

मृतकों की पहचान 29 वर्षीय प्रिशिका और उसकी छह माह की बेटी शैलजा कौंडल के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, महिला अपनी मासूम बेटी की मौत के बाद खुद भी फंदे से मृत मिली। घटना की सूचना मिलते ही सोलन पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

 

जानकारी के मुताबिक, बुधवार को प्रिशिका अपनी छोटी बेटी के साथ कमरे में थी। उसकी छोटी बहन कुछ सामान लेने के लिए बाहर गई थी। वापस लौटने पर कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी आवाज लगाने के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो उसने अपने पिता को इसकी जानकारी दी। इसके बाद बालकनी से कमरे के अंदर देखा गया, जहां महिला बेसुध हालत में दिखाई दी।

 

मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम ने भी जांच शुरू की और जरूरी साक्ष्य जुटाए।

 

बताया जा रहा है कि प्रिशिका की शादी करीब डेढ़ महीने पहले बिलासपुर जिले के नम्होल में हुई थी। उसका पति बीते रविवार को उसे मायके छोड़कर गया था। इसके कुछ ही दिनों बाद यह दर्दनाक घटना सामने आई।

 

पुलिस के अनुसार, महिला ने अपनी छह माह की बच्ची की जान लेने के बाद खुद भी आत्मघाती कदम उठाया। हालांकि, महिला ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया, इसके वास्तविक कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

 

प्रारंभिक जानकारी में ससुराल पक्ष से जुड़ी परेशानी की बात सामने आई है, लेकिन पुलिस ने इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पुलिस मायके और ससुराल पक्ष के लोगों से पूछताछ कर रही है और घटना के हर पहलू की जांच की जा रही है।

 

मामले की पुष्टि करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सोलन रमेश शर्मा ने बताया कि बीती रात एक महिला ने अपने बच्चे की जान लेने के बाद खुद भी आत्मघाती कदम उठाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

मां और मासूम बेटी के शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजे गए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही घटना से जुड़े कई सवालों के जवाब सामने आ सकेंगे। फिलहाल इस दर्दनाक घटना ने परिवार के साथ-साथ पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000