दिहाड़ी मजदूर के बेटे ने कर दिखाया कमाल! अब भारतीय सेना के लिए तैयार करेगा हाईटेक ड्रोन, रक्षा मंत्रालय ने मंजूर की 3.50 करोड़ की ग्रांट – भारत केसरी टीवी

दिहाड़ी मजदूर के बेटे ने कर दिखाया कमाल! अब भारतीय सेना के लिए तैयार करेगा हाईटेक ड्रोन, रक्षा मंत्रालय ने मंजूर की 3.50 करोड़ की ग्रांट

[MADAN SHARMA]

Advertisement

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के एक साधारण परिवार से ताल्लुक रखने वाले छात्र सर्वेश शर्मा ने अपनी मेहनत और तकनीकी हुनर से बड़ी उपलब्धि हासिल की है। राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज हमीरपुर (बड़ू) में कंप्यूटर साइंस के पांचवें सेमेस्टर में पढ़ने वाले सर्वेश अब भारतीय सेना की सीमा निगरानी से जुड़ी जरूरतों के लिए हाईटेक ड्रोन विकसित करने की दिशा में काम करेंगे।

Advertisement

रिपोर्ट के अनुसार, सर्वेश के ड्रोन प्रोजेक्ट के लिए रक्षा मंत्रालय के डिफेंस इनोवेशन ऑर्गेनाइजेशन (DIO) और इनोवेशन फॉर डिफेंस एक्सीलेंस (iDEX) कार्यक्रम के तहत 3.50 करोड़ रुपये की ग्रांट मंजूर हुई है। रक्षा मंत्रालय के डिफेंस प्रोडक्शन विभाग के अतिरिक्त सचिव एवं iDEX के सीईओ दिनेश माहौर ने सोमवार को बजट को मंजूरी दी।

सेना की सीमा निगरानी जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार होगा ड्रोन

आईआईटी रुड़की में होगा प्रोजेक्ट का इनक्यूबेशन

सर्वेश के ड्रोन प्रोजेक्ट के लिए आईआईटी रुड़की में इनक्यूबेशन सेंटर बनाया गया है। औपचारिकताएं पूरी करने के लिए उन्हें 20 दिन का समय दिया गया है। इसके बाद वह आईआईटी रुड़की की लैब में प्रोजेक्ट के विकास पर काम करेंगे।

इस प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए 20 महीने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। ड्रोन के विकास, तकनीकी परीक्षण और आगे की प्रक्रिया इसी अवधि के दौरान पूरी करने की योजना है।

दिहाड़ी मजदूरी करते हैं सर्वेश के पिता

सर्वेश शर्मा एक साधारण परिवार से आते हैं। उनके पिता संजीव शर्मा दिहाड़ी मजदूरी करते हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद सर्वेश ने तकनीकी क्षेत्र में अपनी रुचि बनाए रखी और ड्रोन प्रोजेक्ट पर काम करते हुए यह उपलब्धि हासिल की।

उन्होंने अपनी प्रारंभिक और सेकेंडरी शिक्षा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाहनवीं से पूरी की है। अब उनका प्रोजेक्ट आईआईटी रुड़की की लैब में आगे विकसित किया जाएगा।

राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज के प्रधानाचार्य चंद्रशेखर, कंप्यूटर इंजीनियरिंग विभागाध्यक्ष समीर भारती और अन्य शिक्षकों ने सर्वेश को इस उपलब्धि पर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000