नहीं बढ़ेगी गगल एयरपोर्ट रनवे ब्रिज की ऊंचाई, मांझी खड्ड के पानी की निकासी का बना प्लान – भारत केसरी टीवी

नहीं बढ़ेगी गगल एयरपोर्ट रनवे ब्रिज की ऊंचाई, मांझी खड्ड के पानी की निकासी का बना प्लान

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

मांझी खड्ड के पानी को नियंत्रित करने का प्लान तैयार, छोटे नालों से यू-शेप चैनल में निकलेगा

प्रदेश की महत्त्वाकांक्षी पर्यटन परियोजना कांगड़ा एयरपोर्ट के विस्तार में मांझी खड्ड अब कोई तकनीकी बाधा नहीं बनेगी। बरसात के दौरान खड्ड में आने वाले अनियंत्रित जलप्रवाह को रोकने के लिए एक विशेष मास्टर प्लान तैयार किया गया है। इसके तहत मांझी खड्ड से लेकर इच्छी तक एक यू-शेप चैनल का निर्माण किया जाएगा। यह चैनल न केवल प्राकृतिक जलस्रोतों के पानी को सुरक्षित तरीके से डायवर्ट करेगा, बल्कि देश के पहली बहती खड्ड पर बन रहे रनवे ब्रिज के निर्माण को भी आसान बना देगा। इस व्यवस्था से ब्रिज की ऊंचाई को अनावश्यक रूप से बढ़ाने की जरूरत काफी हद तक कम हो जाएगी। वर्तमान में एयरपोर्ट विस्तार क्षेत्र के विभिन्न प्राकृतिक जलस्रोतों का पानी अलग-अलग रास्तों से बहकर मांझी खड्ड में गिरता है

यदि विस्तार के बाद भी यही स्थिति बनी रहती, तो मानसून में भारी जलप्रवाह के कारण रनवे ब्रिज के नीचे पानी के बहाव के लिए अधिक जगह की आवश्यकता पड़ती, जिससे ब्रिज की ऊंचाई और लागत दोनों बढ़ानी पड़ती। इसी तकनीकी चुनौती से निपटने के लिए यू-शेप चैनल की योजना बनाई गई है। इस चैनल के जरिए एयरपोर्ट क्षेत्र के सभी जलस्रोतों को एक निर्धारित रास्ता देकर पानी को नियंत्रित रूप से डायवर्ट किया जाएगा, ताकि बरसात में मांझी खड्ड पर अचानक दबाव न पड़े। जल निकासी और जलस्रोतों को डायवर्ट करने के इस महत्त्वपूर्ण प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। अब आगे का जिम्मा लोक निर्माण विभाग पीडब्ल्यूडी संभालेगा। विभाग जल्द ही पूरे क्षेत्र का एक विस्तृत तकनीकी सर्वे शुरू करेगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000