कुनिहार के हिरण्यभ ने कराटे में जीता स्वर्ण पदक, गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल का बढ़ाया गौरव 🥇 – भारत केसरी टीवी

कुनिहार के हिरण्यभ ने कराटे में जीता स्वर्ण पदक, गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल का बढ़ाया गौरव 🥇

[MADAN SHARMA]

Advertisement

गुरुकुलियन्स के लिए गौरवपूर्ण क्षण

Advertisement

 

कुनिहार: गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल, कुनिहार की कक्षा X के छात्र हिरण्यभ ने कुनिहार में आयोजित अंडर-19 कराटे टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया।

 

विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती अलका भारद्वाज ने हिरण्यभ एवं उनके अभिभावकों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है।

विद्यालय के निदेशक श्री समीर गर्ग एवं सुश्री अदिति गर्ग ने हिरण्यभ और उनके अभिभावकों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी और कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए जरूरी है और गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल अपने बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए हमेशा आगे रहा है।

 

विद्यालय परिवार को अपने होनहार खिलाड़ी पर गर्व है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000