एचपी शिवा क्लस्टर में सिंचाई व्यवस्था शीघ्र सुनिश्चित करें, परियोजनाओं में देरी बर्दाश्त नहीं होगी: केवल सिंह पठानिया – भारत केसरी टीवी

एचपी शिवा क्लस्टर में सिंचाई व्यवस्था शीघ्र सुनिश्चित करें, परियोजनाओं में देरी बर्दाश्त नहीं होगी: केवल सिंह पठानिया

[MADAN SHARMA]

Advertisement

शाहपुर, 16 जुलाई

Advertisement

 

शाहपुर के विधायक एवं हिमाचल प्रदेश सरकार के उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने आज शाहपुर के झुलाड स्थित एचपी शिवा क्लस्टर से संबंधित कार्यों की समीक्षा बैठक की।

बैठक के दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रगति का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में उन्होंने जल शक्ति विभाग को निर्देश दिए कि एचपी शिवा क्लस्टर क्षेत्र में सिंचाई की व्यवस्था शीघ्र अति शीघ्र सुनिश्चित की जाए, ताकि बागवानों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

उन्होंने कहा कि बागवानी विभाग द्वारा अपने हिस्से के अधिकांश कार्य पूरे किए जा चुके हैं तथा अब पौधरोपण (प्लांटेशन) का उपयुक्त समय है।

यदि समय पर सिंचाई की व्यवस्था नहीं हुई तो निर्धारित अवधि में पौधरोपण कार्य प्रभावित होगा, जिससे बागवानों को नुकसान उठाना पड़ सकता है।

इसके उपरांत विधायक केवल सिंह पठानिया ने झुलाड स्थित प्लांट हेल्थ क्लिनिक का भी निरीक्षण किया। उन्होंने क्लिनिक में शेष बचे कार्यों को अगले 15 दिनों के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए, ताकि यह सुविधा जल्द से जल्द बागवानों के लिए उपलब्ध हो सके।

 

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सरकार की सभी विकास एवं जनकल्याणकारी परियोजनाओं को निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए, जिससे पात्र लाभार्थियों को समय पर योजनाओं का लाभ मिल सके।

 

उन्होंने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों में अनावश्यक देरी स्वीकार नहीं की जाएगी और सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्यों को गति दें।

इस अवसर पर एसडीएम शाहपुर गणेश ठाकुर,मुख्य अभियंता जलशक्ति दीपक गर्ग, अधीक्षण अभियंता जलशक्ति विशाल जम्वाल, उपनिदेशक बागवानी विभाग अलक्ष पठानिया, अधिशासी अभियंता जलशक्ति अमित डोगरा प्रधान मंजू देवी,करतार सिंह,रमन कायस्था ,दुष्यंत कायस्था,कुलदीप सिंह, विनोद चम्बयाल के अतिरिक्त अन्य स्थानीय लोग उपस्थित रहे

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000