छात्रा से अभद्रता और ‘कैरेक्टरलेस’ कहने की घटना की SFI ने की कड़ी निंदा – भारत केसरी टीवी

छात्रा से अभद्रता और ‘कैरेक्टरलेस’ कहने की घटना की SFI ने की कड़ी निंदा

[MADAN SHARMA]

Advertisement

स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI)

Advertisement

राजकीय महाविद्यालय सोलन इकाई

सोलन, 14 सितम्बर:

राजकीय महाविद्यालय सोलन में लाइब्रेरी कार्ड बनवाने के दौरान एक छात्रा के साथ कथित रूप से अभद्र व्यवहार किए जाने और उसके चरित्र पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का मामला सामने आया है। स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI), राजकीय महाविद्यालय सोलन इकाई ने इस घटना की कड़ी निंदा की है।

SFI के अनुसार, लाइब्रेरी कार्ड बनवाने के दौरान तैनात लाइब्रेरी कर्मचारी Ms. Sanjana द्वारा छात्रा के साथ कथित तौर पर बदतमीजी की गई तथा सार्वजनिक रूप से उसके चरित्र पर टिप्पणी करते हुए उसे ‘कैरेक्टरलेस’ कहा गया। किसी छात्रा के चरित्र और सम्मान को इस तरह सार्वजनिक रूप से निशाना बनाना बेहद गंभीर और निंदनीय है।

 

SFI का मानना है कि महाविद्यालय केवल शिक्षा प्राप्त करने का स्थान नहीं, बल्कि ऐसा सुरक्षित और सम्मानजनक परिसर होना चाहिए जहां प्रत्येक छात्र और छात्रा बिना भय या अपमान के अपनी शिक्षा जारी रख सके। ऐसी घटनाओं पर प्रशासन की चुप्पी या लापरवाही छात्रों के विश्वास को कमजोर करती है।

 

SFI मांग करता है कि महाविद्यालय में जेंडर सेंसिटाइजेशन, शिकायत निवारण और छात्रों की गरिमा की सुरक्षा के लिए प्रभावी एवं सक्रिय समितियां सुनिश्चित की जाएं। छात्रों को अपनी शिकायत रखने के लिए स्पष्ट, सुरक्षित और निष्पक्ष व्यवस्था उपलब्ध होनी चाहिए, ताकि भविष्य में किसी भी छात्र या छात्रा को अपमानजनक व्यवहार का सामना न करना पड़े।

SFI की मुख्य मांगें

 

1. पूरे मामले की निष्पक्ष एवं तत्काल जांच करवाई जाए।

2. जांच में दोषी पाए जाने पर संबंधित कर्मचारी के खिलाफ सख्त प्रशासनिक कार्रवाई की जाए।

3. छात्रा से की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगी जाए।

4. महाविद्यालय में जेंडर सेंसिटाइजेशन एवं शिकायत निवारण समिति को प्रभावी रूप से सक्रिय किया जाए।

5. छात्रों की शिकायतों के लिए सुरक्षित और पारदर्शी शिकायत तंत्र सुनिश्चित किया जाए।

6. कॉलेज परिसर में छात्र-छात्राओं के सम्मान, गरिमा और अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

7. प्रशासन यह सुनिश्चित करे कि भविष्य में किसी भी छात्र या छात्रा के साथ इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति न हो।

SFI स्पष्ट करता है कि कैंपस में छात्रों के सम्मान, गरिमा और अधिकारों से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। महाविद्यालय प्रशासन को केवल कार्रवाई का आश्वासन देने के बजाय एक ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित करनी चाहिए, जिससे भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं पर रोक लगे और हर छात्र-छात्रा स्वयं को सुरक्षित महसूस करे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000