बद्दी में खौफनाक हादसा: बिजली के खंभे से निकली चिंगारी, दो कारें जलकर राख – भारत केसरी टीवी

बद्दी में खौफनाक हादसा: बिजली के खंभे से निकली चिंगारी, दो कारें जलकर राख

[ मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

*बद्दी में धू-धू कर जलीं गाड़ियां: अचानक बिजली के खंभे से निकली चिंगारी और फिर खाक हो गई दो कारें*

Advertisement

 

Advertisement

नगर निगम बद्दी के वार्ड नंबर-8 स्थित बसंती बाग मार्केट की पार्किंग में लगे एक बिजली ट्रांसफार्मर में अचानक स्पार्किंग हो गई और जिसके कारण वहां खड़ी दो कारें आग की चपेट में आ गईं।

चश्मदीदों के मुताबिक, ट्रांसफार्मर के ठीक नीचे एक ऑल्टो और एक ब्रेजा कार खड़ी थी। अचानक ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारियां कारों पर गिरीं और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। अचानक लगी आग से बाजार में अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम फायर टेंडर के साथ मौके पर पहुंची। हालांकि, जब तक आग पर काबू पाया गया, तब तक दोनों कारें पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थीं। लीडिंग फायरमैन दयाल चंद ने बताया कि यदि आग बुझाने में थोड़ी भी देरी होती, तो साथ लगती घनी आबादी और दुकानें भी जल सकती थीं। गनीमत रही कि दमकल विभाग ने समय रहते आग पर काबू पा लिया, वरना पूरी मार्केट और रिहायशी इलाका इसकी चपेट में आ सकता था।

वाहन मालिक पंडित मुरारी लाल निवासी सेक्टर-10, पंचकूला (हरियाणा) की ब्रेजा कार और रामकुमार निवासी विकासनगर, देहरादून (उत्तराखंड) की ऑल्टो कार (HP-93-4467)की गाड़ियां जल गई।

मुरारी लाल बद्दी के साईं रोड पर ज्योतिष का कार्य करते हैं, जबकि रामकुमार स्थानीय कंपनी में कार्यरत हैं। दोनों मालिकों ने बताया कि उन्होंने रोजाना की तरह अपनी गाड़ियां वहां पार्क की थीं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000