प्रदेश की बदहाल सडक़ें देख उखड़े नेता प्रतिपक्ष, जयराम ठाकुर का सवाल, सडक़ों की मरम्मत पर कितना खर्च किया – भारत केसरी टीवी

प्रदेश की बदहाल सडक़ें देख उखड़े नेता प्रतिपक्ष, जयराम ठाकुर का सवाल, सडक़ों की मरम्मत पर कितना खर्च किया

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

सडक़ों को यातायात के अनुकूल बनाए रखने को प्रदेश सरकार ने अब तक कितना पैसा व्यय किया है? यह सवाल नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने धर्मपुर के दौरे पर राज्य सरकार से पूछा है। पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बदहाल सडक़ों को देख आंखे तरेर ली हैं और सरकार पर सवालों की बौछार कर दी है। उन्होंने कहा कि धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में सडक़ों की बदहाल स्थिति ने प्रदेश सरकार के विकास के दावों की पोल खोल दी है। क्षेत्र की सडक़ें गड्ढों में तबदील हो चुकी हैं। हालात ऐसे हैं कि लोगों के लिए पैदल चलना और वाहन चालकों के लिए सुरक्षित वाहन चलाना भी मुश्किल हो गया है। बरसात के बाद स्थिति और गंभीर हुई है, लेकिन सरकार और प्रशासन की ओर से समस्या के स्थायी समाधान के लिए कोई गंभीर प्रयास दिखाई नहीं दे रहे हैं।

धर्मपुर से कांग्रेस का विधायक है और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है। इसके बावजूद क्षेत्र की जनता को सडक़ जैसी बुनियादी सुविधा के लिए परेशान होना पड़ रहा है। जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार को यह बताना चाहिए कि सडक़ों की मरम्मत और रखरखाव के लिए कितना बजट उपलब्ध करवाया गया और उसका धरातल पर कितना उपयोग हुआ। जनता के विकास के लिए आने वाला पैसा आखिर कहां खर्च हो रहा है? पूरे प्रदेश में सडक़, पानी, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाएं अत्यंत दयनीय स्थिति में हैं। आज लोग भाजपा की सरकार को याद कर रहे हैं, क्योंकि सुक्खू सरकार लोगों को देने के बजाय उनसे सुविधाएँ छीनने में लगी है। संस्थान बंद करना, लोगों को नौकरी से निकालना और जनसुविधाओं में कटौती करना ही प्रदेश सरकार का प्रमुख काम रह गया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000