11 सितंबर को होगी सुक्खू कैबिनेट की बैठक, कई विभागों के प्रस्तावों पर लगेगी मुहर – भारत केसरी टीवी

11 सितंबर को होगी सुक्खू कैबिनेट की बैठक, कई विभागों के प्रस्तावों पर लगेगी मुहर

[MADAN SHARMA]

Advertisement

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक 11 सितंबर को राज्य सचिवालय में होगी। बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य समेत विभिन्न विभागों के प्रस्तावों पर चर्चा होगी। सरकारी विभागों में खाली पदों से जुड़े मामलों पर भी निर्णय की संभावना है।

Advertisement

हिमाचल प्रदेश सरकार ने आगामी मंत्रिमंडल बैठक की तारीख तय कर दी है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में 11 सितंबर को राज्य सचिवालय में कैबिनेट की बैठक होगी। बैठक सुबह 11 बजे के बाद प्रस्तावित है। सरकार की इस बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा होने की संभावना है

कैबिनेट बैठक के लिए संबंधित विभागों से एजेंडे मंगवाए गए हैं। इनमें शिक्षा और स्वास्थ्य सहित कई अन्य विभागों से जुड़े मामले शामिल बताए जा रहे हैं। विभागों की ओर से भेजे जाने वाले प्रस्तावों पर मंत्रिमंडल विचार-विमर्श करने के बाद आवश्यक निर्णय लेगा।

रिक्तियों पर भी नजर

बैठक में सरकारी विभागों में खाली चल रहे पदों से संबंधित मामलों पर भी चर्चा हो सकती है। विभिन्न विभागों में कर्मचारियों की कमी को देखते हुए रिक्त पदों को भरने से जुड़े प्रस्ताव कैबिनेट के समक्ष आ सकते हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000